Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली: श्रद्धा हत्याकांड, आरोपी आफताब पूनावाला की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ी

श्रद्धा हत्याकांड में दिल्ली की साकेत कोर्ट ने आरोपी आफताब पूनावाला की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उसकी पेशी हुई। दिल्ली पुलिस ने न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग की और कहा कि जांच चल रही है. महरौली थाना पुलिस के जांच अधिकारी वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट रूम में मौजूद थे. उनकी तरफ से कोर्ट में बताया गया कि श्रद्धा मर्डर मामले में दिल्ली पुलिस की जांच चल रही है और आरोपी की न्यायिक हिरासत को 14 दिन के लिए बढ़ा दिया जाए जिसके बाद साकेत कोर्ट ने आरोपी आफताब की न्यायिक हिरासत को 14 दिन के लिए बढ़ा दी है इससे पहले आफताब 14 दिन से तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में था.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read