Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बड़े-बड़े नेताओं को झुकाने वाले अमित शाह पोते की जिद के आगे झुके, वीडियो हुआ वायरल

Amit Shah: गुजराती नववर्ष के मौके पर अहमदाबाद में अमित शाह के आवास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें गृह मंत्री अपने छोटे पोते का हाथ पकड़कर उसकी जिद पूरी करते नजर आ रहे हैं.

amit-shah-grandson-viral-video-gujarati-new-year

पोते की जिद के आगे झुके अमित शाह

Amit Shah: कहते हैं कि चाहे कोई कितना ही बड़ा और पावरफुल इंसान बन जाए, वह भी बच्चों के आगे झुक जाता है. ऐसा ही एक वीडियो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है.

दरअसल गुजरात में नववर्ष के मौके पर अहमदाबाद स्थित उनके आवास पर आयोजित स्नेह मिलन समारोह के दौरान उनका एक वीडियो सामने आया है. इसमें अमित शाह अपने छोटे पोते की जिद पूरी करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में पोते के साथ उनका अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

पोते का हाथ पकड़कर चलते दिखे अमित शाह

सोशल मीडिया पर @DixitGujarat की ओर से साझा किए गए वीडियो में अमित शाह पारंपरिक परिधान में नजर आ रहे हैं. उनके आसपास परिवार के सदस्य, मेहमान और सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं. इसी दौरान उनका छोटा पोता बार-बार उनका हाथ पकड़कर उन्हें अपने साथ नीचे ले जाने की जिद करता है.

बच्चे की जिद देखकर अमित शाह मुस्कुराते हैं और उसका हाथ थाम लेते हैं. इसके बाद वह पोते के कदमों के हिसाब से उसके साथ आगे बढ़ते हैं. इस दौरान अमित शाह देश के दूसरे ताकतवर इंसान नहीं बल्कि एक दादा की भूमिका में नजर आए.

लोगों को पसंद आया दादा-पोते का रिश्ता

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस पल की तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने इसे दादा-पोते के बीच प्यार और अपनापन बताया. लोगों का कहना है कि सार्वजनिक जीवन में बड़े पद और जिम्मेदारियां निभाने वाले व्यक्ति के लिए भी परिवार के साथ बिताए ऐसे छोटे पल बेहद खास होते हैं.

ये भी पढ़ें- ‘नागालैंड के सपने को कर रहे…’ पीएम मोदी ने सीएम नेफ्यू रियो को जन्मदिन की दी बधाई

गुजराती नववर्ष पर आयोजित इस समारोह का यह वीडियो लोगों को इसलिए भी पसंद आ रहा है, क्योंकि इसमें अमित शाह का पारिवारिक और सहज अंदाज देखने को मिल रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital