Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम की कोलकाता में लाश मिली, तीन लोग गिरफ्तार, इलाज के लिए आए थे भारत

Kolkata पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है. बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम कई दिनों से लापता थे. पुलिस ने कहा कि उनका फोन 14 मई से बंद था. वह 12 मई को कोलकाता पहुंचे थे.

Anwarul Azim

फाइल फोटो-सोशल मीडिया

Anwarul Azim Anar: बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार की कोलकाता में लाश मिली है. वह भारत में इलाज के लिए आए थे. पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है. वह 11 मई को भारत पहुंचे थे और इसी के बाद से ही लापता थे. पुलिस उनकी तलाश कर रही थी.

बांग्लादेश के गृहमंत्री असदुज्जमां खान ने बांग्लादेश की सत्तारूढ़ पार्टी अवामी लीग के लापता सांसद अनवारुल अजीम अनार की मौत की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि कोलकाता पुलिस ने अनवारुल की मौत की जानकारी दी है. वह तीन बार के सांसद थे.

पुलिस ने बताया कि उनका फोन 14 मई से बंद था. वह किसी से मिलने के लिए गए थे और एक फ्लैट में मृत पाए गए हैं. अजीम 12 मई को कोलकाता पहुंचे थे. तभी से उनके परिवार से उनका संपर्क नहीं हो पा रहा था.

तीन लोग गिरफ्तार

बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज्जमां खान ने ढाका में अपने आवास पर कहा, “कोलकाता में सांसद अनवारुल अज़ीम अनार की हत्या कर दी गई है और बांग्लादेश में 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.” न्यूज एजेंसी एएनआई ने इस सम्बंध में पहले जानकारी दी थी कि बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम, जो 11 मई को इलाज के लिए भारत आए थे, वो लापता हो गए हैं. पुलिस ने संजीव गार्डन उनके अंतिम ज्ञात स्थान की तलाशी ली है. पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई है.

ये भी पढ़ें-अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर योगी आदित्यनाथ को लेकर दिया बड़ा बयान, इंडिया गठबंधन को लेकर किया ये दावा

फैमिली फ्रेंड के घर गए थे मिलने

मीडिया सूत्रों के मुताबिक उत्तरी कोलकाता के बर्नानगर पुलिस स्टेशन की जनरल डायरी में 18 मई को बांग्लादेश के सांसद के लापता होने की सूचना लिखी गई है. पुलिस सूत्रों की मानें तो अनवारुल 12 मई को शाम लगभग सात बजे अपने एक फैमिली फ्रेंड गोपाल बिस्वास से मिलने के लिए कोलकाता में उनके घर गए थे. फिर दूसरे दिन दोपहर 1.41 बजे उन्होंने डॉक्टर से मिलने की बात कही थी और इसी के बाद वह वहां से निकल गए थे और शाम को लौटने की बात कही थी. उन्होंने गोपाल को वॉट्सऐप मैसेज कर बताया कि वह दिल्ली जा रहे हैं और वहां पहुंचने के बाद पर फोन करेंगे. पुलिस सूत्रों ने बताया कि बिधान पार्क में कलकत्ता पब्लिक स्कूल के सामने से उन्होंने टैक्सी ली थी.

दिल्ली पहुंचने की बात

पुलिस सूत्रों ने बताया कि 14 मई को बिस्वास को एक और मैसेज अनवारुल की ओर से मिला था जिसमें दिल्ली पहुंचने की बात कही गई थी. उन्होंने ये भी कहा था कि वह यहां कुछ वीआईपी लोगों के साथ हैं, इस वजह से उन्हें कॉल करने की जरूरत नहीं है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्होंने यही मैसेज अपने पीए राउफ को भी भेजा लेकिन 17 मई को उनकी बेटी ने गोपाल बिस्वास को फोन किया और कहा कि वह अपने पिता से किसी तरह से सम्पर्क नहीं कर पा रही हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital