दिवाली से पहले पंजाब सरकार का बड़ा तोहफा
Punjab DA Hike: दिवाली से पहले पंजाब सरकार ने हजारों कर्मचारियों के लिए अहम घोषणा की है. राज्य सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों (PICTES) के महंगाई भत्ते (DA) में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है. इस फैसले के बाद इन कर्मचारियों का DA 181 प्रतिशत से बढ़कर 221 प्रतिशत हो गया है. इससे उनकी मासिक आय में सीधा इजाफा देखने को मिलेगा.
गैर-शिक्षण कर्मचारियों को भी फायदा
सरकार ने केवल कंप्यूटर शिक्षकों को ही राहत नहीं दी है, बल्कि समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत कार्यरत 1,007 गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए भी बड़ा निर्णय लिया है. इन कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने का फैसला किया गया है. सरकार के अनुसार, इनकी नियुक्तियों को हाल ही में नियमित स्वरूप दिया गया है.
ਦੀਵਾਲੀ ਦੇ ਪਵਿੱਤਰ ਤਿਉਹਾਰ ਮੌਕੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਵੱਡਾ ਤੋਹਫ਼ਾ…
ਸਾਡੀ ਸਰਕਾਰ ਨੇ 6,507 ਕੰਪਿਊਟਰ ਅਧਿਆਪਕਾਂ (PICTES) ਦੇ ਮਹਿੰਗਾਈ ਭੱਤੇ (DA) ਵਿੱਚ 40% ਦਾ ਇਤਿਹਾਸਕ ਵਾਧਾ ਕੀਤਾ ਹੈ, ਜੋ ਹੁਣ 181% ਤੋਂ ਵਧ ਕੇ 221% ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ… ਇਸਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਸਮੱਗਰਾ ਸਿੱਖਿਆ ਅਧੀਨ ਕੰਮ ਕਰਦੇ 1,007 ਨਾਨ-ਟੀਚਿੰਗ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀਆਂ ਸੇਵਾਵਾਂ ਨੂੰ ਜਿੱਥੇ ਥੋੜ੍ਹਾ ਸਮਾਂ ਪਹਿਲਾਂ ਪੱਕਾ (Regular) ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਉੱਥੇ ਹੁਣ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਤਨਖ਼ਾਹ ਸੰਬੰਧੀ ਲਾਭ ਦੇਣ ਦਾ ਫੈਸਲਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ…
ਅਸੀਂ ਆਪਣੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਭਲਾਈ ਅਤੇ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਭਵਿੱਖ ਲਈ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਵਚਨਬੱਧ ਹਾਂ… ਸਭ ਨੂੰ ਦੀਵਾਲੀ ਦੀਆਂ ਬਹੁਤ-ਬਹੁਤ ਮੁਬਾਰਕਾਂ…
ਇਨਕਲਾਬ ਜ਼ਿੰਦਾਬਾਦ!— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) November 7, 2026
चुनाव से पहले अहम फैसला
पंजाब में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे समय में मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार का यह कदम राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों नजरिए से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस फैसले का असर हजारों कर्मचारियों की सैलरी पर पड़ेगा और उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी. खास बात यह है कि लाभ सिर्फ कंप्यूटर शिक्षकों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि समग्र शिक्षा से जुड़े गैर-शिक्षण कर्मचारियों को भी मिलेगा.
सीएम भगवंत मान ने दी बधाई
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर कर्मचारियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार कर्मचारियों के हितों और उनके सुरक्षित भविष्य के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है. उन्होंने बताया कि DA बढ़कर 221 प्रतिशत होने के बाद 15,000 रुपये बेसिक वेतन पाने वाले कर्मचारियों की मासिक आय में करीब 6,000 रुपये की बढ़ोतरी होगी. इसी तरह 25,000 रुपये बेसिक सैलरी वालों को लगभग 10,000 रुपये और 35,000 रुपये बेसिक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को करीब 14,000 रुपये प्रति माह अतिरिक्त लाभ मिलेगा. यह वृद्धि DA के अंतर के आधार पर होगी.
ये भी पढ़ें-दिवाली से पहले यूपी में कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA 63% हुआ; बोनस का भी मिलेगा फायदा
पहले भी बढ़ाया गया था DA
इससे पहले जनवरी 2025 में पंजाब सरकार कंप्यूटर शिक्षकों का DA 148 प्रतिशत से बढ़ाकर 181 प्रतिशत कर चुकी है. उस समय 15 हजार रुपये बेसिक वेतन पर 4,950 रुपये, 25 हजार रुपये बेसिक वेतन पर 8,250 रुपये और 35 हजार रुपये बेसिक वेतन पर 11,550 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी. यह फैसला 1 जनवरी 2025 से लागू किया गया था. दिवाली से पहले आए इस फैसले ने राज्य के हजारों कर्मचारियों के लिए त्योहार की खुशियों को और बढ़ा दिया है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.






