Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

तुष्टिकरण में डूबी बंगाल सरकार को आज अदालत ने तमाचा मारा, मुसलमानों को OBC बनाने के सर्टिफिकेट दे दिए थे: PM

दिल्ली में रैली के दौरान पीएम मोदी ने इंडिया गठबंधन में शामिल पार्टियों को निशाने पर लिया. मोदी बोले कि ये लोग कहते हैं कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है. ओबीसी का आरक्षण भी दूसरों को दे दिया.

PM modi rally

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में भाजपा प्रत्याशियों के लिए जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की अगुवाई वाले ‘इंडिया’ गठबंधन पर तुष्टिकरण की राजनीति के आरोप लगाए. पीएम मोदी ने दिल्ली में कोलकाता हाईकोर्ट के फैसले का जिक्र किया.

पीएम मोदी ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा— “आज ही कोलकाता हाईकोर्ट ने इस इंडी अलायंस को तमाचा मारा है. कोर्ट ने 2010 के बाद से जारी सारे ओबीसी सर्टिफिकेट कैंसल कर दिया है, क्यों? यह इसलिए किया गया क्योंकि पश्चिम बंगाल की सरकार ने मुसलमानों के वोट बैंक के लिए अनाप सनाप मुसलमानों को ओबीसी बनाने के सर्टिफिकेट दे दिए. यह वोट बैंक की नीति… यह तुष्टिकरण की राजनीति…यह तुष्टीकरण की सनक हर हद पार कर रही है.”

‘ये लोग धर्म के आधार पर सरकारी टेंडर देना चाहते हैं’

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘यही लोग कहते हैं कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है. यह लोग लगातार सरकारी जमीनें वक्फ बोर्ड को दे रहे हैं. बदले में वोट मांग रहे हैं. यह लोग देश के बजट का 15% माइनॉरिटी के लिए रिजर्व करना चाहते हैं. यह लोग बैंकों से मिलने वाले लोन धर्म के आधार पर देना चाहते हैं. यह धर्म के आधार पर सरकारी टेंडर देना चाहते हैं. ये धर्म के आधार पर स्पोर्ट्स में खिलाड़ियों की एंट्री करवाना चाहते हैं. ये वोट बैंक पॉलिटिक्स की पराकाष्ठा है.

‘दिल्ली के बाटला हाउस एनकाउंटर पर आंसू बहाते हैं’

उन्होंने कहा, ‘ अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए ये लोग सीएए का विरोध कर रहे हैं. अपने इसी वोट बैंक को खुश करने के लिए इन्होंने देश भर में घुसपैठियों को बसा दिया है. यही लोग हैं जो दिल्ली के बाटला हाउस एनकाउंटर पर आंसू बहाते हैं.’

वे आगे कहते हैं, ‘यही लोग हैं जो तीन तलाक के खिलाफ कानून हम लाए थे, उसका विरोध करते हैं. ये तुष्टीकरण में एक से बढ़कर एक हैं और इसी के लिए इन्होंने एक साथ आकर इंडी गठबंधन बनाया है.’

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital