Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Madhya Pradesh: सीहोर के कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के मामले में शिकायत, ये लगाया गया है आरोप

इस संबंध में कथावाचक की ओर से विठलेश सेवा समिति ने आरोपों का जवाब दिया है और कहा है कि उन्होंने सिर्फ सनातन के लिए मतदान करने की बात कही थी.

Pt. Pradeep Mishra

Pt. Pradeep Mishra (फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Sehore News: अपनी कथा और बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के जाने-माने कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन मामले में चुनाव आयोग से कांग्रेस द्वारा शिकायत की गई है.

कांग्रेस का आरोप है कि वह अपनी धार्मिक कथाओं में पार्टी विशेष और एक नेता का नाम लेकर वोट देने की अपील कर रहे हैं. यही नहीं पार्टी विशेष के नेताओं को बुलाकर धर्म का राजनीतिकरण भी कर रहे हैं. कथावाचक पंडित शर्मा की ओर से विठलेश सेवा समिति ने आरोपों का जवाब दिया है.

कांग्रेस ने ये लगाया है आरोप

भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के नाम संबोधित एक पत्र जिला कांग्रेस के पूर्व महासचिव पंकज शर्मा द्वारा लिखा गया है और इसे कलेक्टर कार्यालय में दिया गया है. ये पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इसमें लिखा गया है, ‘पिछले दिनों सीहोर के कथावाचक प्रदीप मिश्रा का महाराष्ट्र के परतवाड़ा में एक धार्मिक कार्यक्रम था, जिसके पहले दिन 6 मई को उन्होंने सीधे-सीधे प्रधानमंत्री और भाजपा का नाम लेकर उनके लिए वोट मांगे थे, जो कि चुनाव आयोग के निर्देशों का उल्लंघन है और संविधान विरोधी है.’

पत्र के अनुसार, ‘इसी कथा कार्यक्रम में आखिरी दिन 12 मई को अमरावती की निर्दलीय सांसद और भाजपा सांसद प्रत्याशी नवनीत राणा ने भी धर्म के नाम पर वोट मांगे थे और भाषण दिया था.’ पत्र में दोनों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किए जाने की मांग की गई है.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election 2024: BJP को मिलेंगी इतनी सीटें… अमेरिका के पॉलिटिकल एक्सपर्ट ने की भविष्यवाणी, पीएम मोदी को लेकर किया ये दावा

धर्म के नाम पर मांग रहे हैं वोट

कांग्रेस नेता पंकज शर्मा ने कथावाचक प्रदीप मिश्रा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह पहले भी देश के संविधान को बदलने, लोकतंत्र को खत्म करने और हिंदू राष्ट्र बनाने संबधी अनर्गल बयान दे चुके हैं और जान-बूझकर अपनी धार्मिक कथाओं में भाजपा नेताओं को बुलाकर धर्म के नाम पर वोट मांगकर भोली-भाली जनता को गुमराह कर रहे हैं. कांग्रेस नेता ने ये भी कहा है कि परतवाड़ा की कथा में भी उन्होंने भाजपा व प्रधानमंत्री के नाम पर वोट मांगा था और एक भाजपा सांसद प्रत्याशी को बुलाया था.

प्रदीप मिश्रा की ओर से दिया गया ये जवाब

कथावाचक प्रदीप मिश्रा की ओर से इन आरोपों का जवाब विठलेश सेवा समिति ने दिया है. समिति के समीर शुक्ला ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि पंडित प्रदीप मिश्रा ने किसी पार्टी विशेष को वोट देने के लिए नहीं कहा था. उन्होंने सनातन के लिए मतदान करने की बात कही थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital