Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

फील्ड अंपायर के फैसले को थर्ड अंपायर ने पलटा, दिनेश कार्तिक को नॉट आउट देने पर छिड़ा विवाद

एलिमिनेटर मैच के दौरान आरसीबी की बल्लेबाजी के दौरान थर्ड अंपायर ने विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को नॉट-आउट दे दिया, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया.

Dinish Karthik

दिनेश कार्तिक (फोटो- सोशल मीडिया)

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में बुधवार (22 मई) को एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हरा दिया. इसी के साथ आरसीबी का खिताब जीतने का सपना एक बार फिर से टूट गया. एलिमिनेटर मैच के दौरान आरसीबी की बल्लेबाजी के दौरान थर्ड अंपायर ने विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को नॉट-आउट दे दिया, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया.

फील्ड अंपायर के फैसला को थर्ड अंपायर ने पलटा

आईपीएल 2024 में कई बार अंपायर के फैसले के चलते विवाद हुआ है. राजस्थान और बेंगलुरु के मैच के दौरान भी कुछ ऐसा हीं हुआ, दिनेश कार्तिक को टीवी अंपायर अनिल चौधरी ने नॉट आउट दे दिया, अंपायर के इस फैसले से सभी हैरान रह गए. ये घटना आरसीबी के पारी के दौरान 15वें ओवर की है. रजत पाटीदार के आउट होने के बाद दिनेश कार्तिक बल्लेबाजी के लिए आए थे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

आवेश खान की गेंद कार्तिक के पैड से टकराई

राजस्थान के गेंदबाज आवेश खान की गेंद दिनेश कार्तिक के पैड पर जाकर लगी. आरआर के खिलाड़ियों ने जोरदार अपील की और मैदानी अंपायर ने दिनेश कार्तिक को आउट दे दिया. दिनेश कार्तिक ने अंपायर के फैसले को चुनौती देते हुए तुरंत डीआरएस ले लिया. इसके बाद थर्ड अंपायर ने कार्तिक को नॉट-आुट करार दिया. रीप्ले में दिखिया गया कि बल्ले का निचला हिस्सा पैड के करीब था, उस समय गेंद बल्ले को पार कर रही थी और दिनेश कार्तिक के पैड से टकरा रही थी.

अंपायर के फैसले से गुस्से में दिखे संगकारा

अब सवाल उठा कि अल्ट्राएज पर जो स्पाइक आई वो बल्ले से गेंद के टकराने से थी या बल्ले के पैड से टकराने से. थर्ड अंपायर अनिल चौधरी ने सोचा कि गेंद पर बल्ला लगा है कि उन्होंने मैदानी अंपायर के फैसले को बदलते हुए नॉट आउट दे दिया. मैच में कमंट्री कर रहे पूर्व भारतीय क्रिकेट सुनील गावस्कर और केविन पीटरसन को भी लगा कि दिनेश आउट नहीं थे. अंपायर के फैसले के बाद कुमार संगकारा को चौथे अंपायर के पास जेते हुए देखा गया.

अंपायर जो निर्णय लेते हैं, वो सही रहा होगा- आवेश

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेज गेंदबाज आवेश खान ने काह कि दिनेश कार्तिक को संदेश का लाभ मिला और इससे उन्हें कोई दिक्कत नहीं है. आवेश ने कहा कि अंपायर ने जो निर्णय लिया, वह सही रहा होगा, क्योंकि अंपायरिंग हमेशा निष्पक्ष होती है. बता दें कि आरसीबी की पारी के दौरान अगर दिनेश कार्तिक उस गेंद पर आउट हो जाते तो बेंगलुरु का स्कोर 122-6 होता. इसके बाद कार्तिक ने महिपाल लोमरोर के साथ मिलकर 24 गेंदों में 32 रनों की साझेदारी की थी. दिनेश कार्तिक 19वें ओवर में आउट हुए. उन्होंने 12 गेंदों में 11 रन बनाए.

ये भी पढ़ें- IPL 2024: डेथ ओवरों की गेंदों से मिले अच्छे परिणाम: आवेश खान

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital