Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में लगी भीषण आग, 3 लोगों की मौत और 10 घायल

Delhi Fire News: दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई, जिससे 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हैं.

Delhi Krishna Nagar Fire

दिल्ली के कृष्णा नगर में आग.

Delhi Fire News: दिल्ली के कृष्णा नगर के एक बिल्डिंग में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हैं. आग की लपटें इतनी भीषण थी कि बिल्डिंग की पहली मंजिल तक तुरंत पहुंच गई.

बता दें कि आग पार्किंग में खड़ी 11 बाइकों में लगी. उसके बाद बिल्डिंग के अन्य फ्लोर तक पहुंच गई. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, भीषण आग की घटना शनिवार देर रात कृष्णा नगर स्थित बैंक ऑफ इंडिया के नजदीक एक नंबर गली के छाछी बिल्डिंग में हुई है. जहां आग में झुलसकर तीन लोगों की मौत हो गई.

फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को मिला जला हुआ शव

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, फायर ब्रिगेड के कर्मचारी जब मौके पर पहुंचे तो उन्हें बिल्डिंग की पहली मंजिल पर एक जला हुआ शव मिला. फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बिल्डिंग के ऊपरी मंजिल से 12 लोगों को बचाया. रेस्क्यू के बाद उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया. जीटीबी अस्पताल में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया. वहीं, एक व्यक्ति को मैक्स अस्पताल के लिए तत्काल रेफर कर दिया गया.

विवेक विहार में 7 बच्चों की मौत

बताते चलें कि इससे पहले दिल्ली के विवेक विहार स्थित बच्चों के एक अस्पताल में शनिवार की देर रात आग लगी थी. जहां तड़प-तड़पकर 7 बच्चों की जान चली गई. जबकि, 12 बच्चों को आग में झुलसने से बचा लिया गया.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के बेबी केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 6 नवजात की मौत, पांच की हालत गंभीर, एक वेंटिलेटर पर



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest