Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Maharashtra: ‘दस बार 10वीं में फेल… 11वें प्रयास में पास की परीक्षा’, कृष्ण नामदेव की सफलता से गदगद गांववालों ने ढोल-नगाड़े के साथ निकाला जुलूस

महाराष्ट्र के बीड जिले के परली तालुक के डाबी गांव के रहने वाले साइनस उर्फ नामदेव मुंडे के बेटा कृष्ण नामदेव मुंडे साल 2018 से लगातार 10वीं कक्षा की परीक्षा दे रहे थे.

Krishna Namdev Munde

10वीं में पास होने पर निकाला गया जुलूस.

महाराष्ट्र एसएससी बोर्ड की परीक्षा का 27 मई को परिणाम जारी हुआ, जिसमें एक छात्र ने 10 बार लगातार फेल होने के बाद 11वें प्रयास में सफलता पाई. इसके बाद छात्र के गांव में जश्न का माहौल दिखाई दिया. राज्य के बीड जिले के परली तालुका गांव के रहने वाले कृष्ण नामदेव मुंडे को 11वें प्रयास में सफलता मिली है.

10 बार फेल हुए कृष्ण नामदेव

परली तालुका के डाबी गांव के रहने वाले साइनस उर्फ नामदेव मुंडे के बेटे कृष्ण नामदेव मुंडे साल 2018 से 10वीं कक्षा की परीक्षा देते आ रहे थे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पा रही थी. इसके बाद भी उनका हौसला और विश्वास कम नहीं हुआ. आखिरकार 11वें प्रयास में उन्होंने 10वीं की परीक्षा पास कर ली.

मजदूरी करते हैं पिता

कृष्ण नामदेव मुंडे के पिता मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं. उनका भी सपना था कि उनका बेटा 10वीं में पास हो. इसके लिए उन्होंने लगातार फेल होने के बाद कभी कृष्ण को हतोत्साहित नहीं किया. हर बार बेटे का हौसला बढ़ाया और उसकी असफलता में उसके साथ खड़े रहे.

यह भी पढ़ें- Bihar News: पटना के लॉ कॉलेज में 22 वर्षीय छात्र की पीट-पीटकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

गांव में जश्न का माहौल

10 बार असफल होने के बाद कृष्ण को आखिरकार सोमवार (27 मई) को घोषित हुए 10वीं के परिणाम में 11वें प्रयास में सफलता मिली है. इस सफलता से पिता बहुत खुश हुए और खुशी के आंसू नहीं रोक सके. कृष्ण नामदेव के सफल होने की जानकारी जब गांववालों को हुई तो पूरा गांव इस खुशी में शामिल हो गया. लोगों ने ढोल-नगाड़े के साथ पूरे गांव में जुलूस निकाला.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest