Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Bihar News: पटना के लॉ कॉलेज में 22 वर्षीय छात्र की पीट-पीटकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बिहार की राजधानी पटना के बीएन कॉलेज में तीसरे वर्ष के छात्र हर्ष राज बीते 27 मई को परीक्षा देने के लिए सुल्तानगंज लॉ कॉलेज में थे, तभी लाठियों से लैस नकाबपोश लोगों ने उन पर हमला कर दिया था.

बिहार के मंत्री अशोक चौधरी के साथ मृतक छात्र.

बिहार की राजधानी पटना के एक कॉलेज परिसर में कुछ नकाबपोश लोगों द्वारा 22 वर्षीय छात्र की पीट-पीटकर हत्या करने के एक दिन बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में यह पता चला है कि पिछले साल डांडिया नाइट के दौरान हुए विवाद के कारण यह हमला हुआ, जिसमें छात्र की जान चली गई.

बीएन कॉलेज में वोकेशनल इंग्लिश के तीसरे वर्ष के छात्र हर्ष राज सोमवार (27 मई) को परीक्षा देने के लिए सुल्तानगंज लॉ कॉलेज में थे, तभी लाठियों से लैस नकाबपोश लोगों ने उन पर हमला कर दिया. मारपीट से वह गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

पटना सिटी एसपी (पूर्व) भरत सोनी ने मीडिया को बताया, ‘कल (सोमवार) लॉ कॉलेज परिसर में एक जघन्य अपराध हुआ. कुछ असामाजिक तत्वों ने एक छात्र हर्ष राज को इतनी बुरी तरह पीटा कि बाद में उसकी मौत हो गई. हमने एक विशेष जांच दल का गठन किया है. हमने अब मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने हमले की योजना बनाई थी. इनका नाम चंदन यादव है, जो पटना कॉलेज के अंतिम वर्ष के छात्र हैं. उसने अपराध स्वीकार कर लिया है और हम अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए काम कर रहे हैं.’

पिछले साल दशहरा में हुआ था विवाद

पुलिस ने बताया कि यह हमला पिछले साल दशहरा के दौरान एक डांडिया कार्यक्रम में हुए विवाद के कारण हुआ था. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘दो समूहों के बीच लड़ाई हुई और तनाव बना रहा. इसके कारण इस हमले की योजना बनाई गई. यह धारा 302 (हत्या) के तहत एक स्पष्ट मामला है.’


ये भी पढ़ें: अपनी ही 13 साल की बेटी के साथ बलात्कार कर फरार हुआ कलयुगी पिता, पति के खिलाफ उतरी पत्नी ने की ये मांग


अधिकारी ने कहा कि दशहरा की रात विवाद के बाद कई बार तीखी नोकझोंक हुई. सोनी ने कहा, आरोपी ने पूछताछ में बताया ​है कि ‘इससे उसके इगो को ठेस पहुंची थी’.

परिसर के भयावह दृश्यों से पता चलता है कि हमलावरों ने पीड़ित को बार-बार लाठियों से मारा. पुलिस में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपियों की पहचान करने के लिए परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है.

सरकार पीड़ित परिवार के साथ: मंत्री

बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने अपनी और हर्ष की एक तस्वीर पोस्ट की है और कहा है कि हमले की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है. उन्होंने अपने फेसबुक एकाउंट पर लिखा, ‘पटना स्थित बीएन कॉलेज के होनहार छात्र हर्ष के हत्या की खबर बेहद दुखदाई है. इस बर्बरतापूर्ण कार्य की जितनी निंदा की जाए कम है. मैं स्वयं इस मुद्दे को लेकर लगातार स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं, दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी होगी. दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा. दुख की इस घड़ी में हम शोकग्रस्त परिवारजनों के साथ खड़े हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को संबल प्रदान करें.’

विपक्ष ने बोला हमला

इस घटना को लेकर विपक्ष ने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बीजेपी-जदयू सरकार की आलोचना की है. नेता प्रतिपक्ष राजद के तेजस्वी यादव ने कहा, ‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. जब से एनडीए सरकार बनी है, तब से कानून व्यवस्था की स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है. प्रशासन पर उनका कोई नियंत्रण नहीं है. दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए और कड़ी सजा दी जानी चाहिए.’

उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘अगर हमारे कार्यकाल में ऐसा हुआ होता तो वे सड़कों पर उतरते और ‘जंगलराज’ चिल्लाते. अब वे कहां हैं? वे क्या कर रहे हैं?’

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital