Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आरोपी विनोद चौहान दायर अर्जी पर राउज एवेन्यू कोर्ट 6 जून को करेगा विचार

विनोद चौहान पर गोवा विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के चुनाव अभियान के लिए साउथ ग्रुप की ओर से दी गई कथित रिश्वत के माध्यम से नकद पैसे ट्रांसफर करने का आरोप है.

rouse avenue court delhi
Prakhar Rai Edited by Prakhar Rai

दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आरोपी विनोद चौहान का ईडी 164 का बयान दर्ज कराना चाहती है. ईडी की ओर से दायर अर्जी पर राउज एवेन्यू कोर्ट 6 जून को विचार करेगा. विनोद चौहान पर गोवा विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के चुनाव अभियान के लिए साउथ ग्रुप की ओर से दी गई कथित रिश्वत के माध्यम से नकद पैसे ट्रांसफर करने का आरोप है. बीआरएस नेता के कविता के एक कर्मचारी के बयान के आधार पर वकील विनोद चौहान की गिरफ्तारी हुई है.

बयान दिया गया था की

के कविता के कर्मचारी ने 8 जुलाई 2023 को बयान दिया था, जिससे पता चला था कि, जिससे पता चला कि उसने अभिषेक बोइनपल्ली के निर्देश पर दिनेश अरोड़ा के कार्यालय से नकदी से भरे दो भारी बैग लेकर विनोद चौहान को दिया था. इसके बाद एक बार फिर उसने तोड़ापुर के एक पते से दो कैश लेकर विनोद चौहान को दिया था. आरोप है कि विनोद चौहान ने इसे हवाला के जरिये गोवा में चुनाव प्रचार के लिए आम आदमी पार्टी को ट्रांसफर किया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital