Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Modi Cabinet Meeting: मोदी सरकार 3.0 का बड़ा फैसला, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनेंगे 3 करोड़ घर

घरों का निर्माण शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में किया जाएगा. नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली है और ये उनके मोदी 3.0 कैबिनेट की पहली बैठक थी, जिसमें यह बड़ा फैसला लिया गया है.

सोमवार (10 जून 2024) को नई दिल्ली में पहली केंद्रीय कैबिनेट बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अमित शाह और राजनाथ सिंह. (फोटो: IANS वीडियो ग्रैब)

Modi Cabinet Meeting: मोदी कैबिनेट 3.0 की पहली बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है. इस फैसले के तहत 3 करोड़ ग्रामीण और शहरी घरों के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के अंदर सहायता दी जाएगी. 2015-16 में मोदी सरकार की तरफ से घरों के निर्माण के लिए पात्र ग्रामीण और शहरी परिवारों को सहायता प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत की गई थी. अभी तक 10 वर्षों में आवास योजनाओं के तहत पात्र गरीब परिवारों के लिए कुल 4.21 करोड़ घर बनाए गए हैं.

आवास के तहत मिलती हैं बुनियादी सुविधाएं

पीएमएवाई के तहत निर्मित सभी घरों को केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की अन्य योजनाओं के साथ ही अन्य बुनियादी सुविधाएं जैसे शौचालय, एलपीजी कनेक्शन, बिजली कनेक्शन, जल के लिए नल कनेक्शन भी दिया जाता है.

3 करोड़ पीएम आवास बनाने का फैसला

ऐसे में मोदी 3.0 कैबिनेट की बैठक में लोगों की आवास आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए 3 करोड़ अतिरिक्त ग्रामीण और शहरी परिवारों को घर बनाने के लिए सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया गया है.

शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में बनेंगे आवास

इन घरों का निर्माण शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में किया जाएगा. नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली है और ये उनके मोदी 3.0 कैबिनेट की पहली बैठक थी, जिसमें यह बड़ा फैसला लिया गया है.

यह भी पढ़ें- “PMO जनता का होना चाहिए”, पीएम मोदी बोले- मेरी टीम समय से बंधी नहीं, हमारी सोच की कोई सीमा नहीं

जारी की किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त

इससे पहले पीएम मोदी ने अपनी पहली फाइल पर हस्ताक्षर करते हुए किसानों को सौगात दी. उन्होंने पहला आधिकारिक कार्य ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ की 17वीं किस्त जारी की. इससे 9.3 करोड़ किसानों को लाभ होगा और करीब 20,000 करोड़ रुपए बांटे जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital