Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

शाहरुख खान के बाद अब सलमान खान के साथ धूम मचाने आ रहे हैं डायरेक्टर एटली, स्क्रिप्ट हो रही फाइनल

Atlee To Work With Salman Khan: डायरेक्टर एटली अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ काम करेंगे…

Atlee To Work With Salman Khan

Atlee To Work With Salman Khan

Atlee To Work With Salman Khan: ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के साथ काम करने के बाद अब डायरेक्टर एटली अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ काम करेंगे. ये खबर सुनने के बाद से ही फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं.

एटली ने सलमान खान के मिलाया हाथ (Atlee To Work With Salman Khan)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एटली शुरुआत में तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ काम करना चाहते थे, लेकिन अल्लू के पास पहले से ही कई कमिट्‌मेंट्स थे और एक्टर की ओर से कोई सटीक जवाब इस पर नहीं दिया गया था. ऐसे में उन्होंने बॉलीवुड के दबंग स्टार यानी सलमान खान संग हाथ मिलाया. बताया जा रहा है कि अल्लू अर्जुन ने इस फिल्म के लिए भारी भरकम फीस मांगी थी.

यह भी पढ़ें : जब Sonali Bendre से न मिल पाने के चलते फैन ने कर लिया था सुसाइड, एक्ट्रेस को लगा झटका, बोलीं- कोई ऐसा कैसे…

‘जवान’ की तरह ही एटली की यह अपकमिंग फिल्‍म भी एक्शन एंटरटेनर है. रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों के बीच निश्चित रूप से बातचीत चल रही थी, लेकिन यह बात किसी नतीजे तक नहीं पहुंच पाई. एटली फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और जल्द ही सन पिक्वर्स के बैनर तले फिल्म की घोषणा की जाएगी. इस फिल्म की अगले साल शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है.

‘सिकंदर’ की शूटिंग में काफी बिजी हैं सलमान खान (Atlee To Work With Salman Khan)

सलमान खान फिलहाल एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित ‘सिकंदर की शूटिंग में काफी बिजी हैं, जिन्हें आमिर खान अभिनीत ‘गजनी के लिए जाना जाता है. बता दें ‘सिकंदर’ अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital