Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

वाराणसी जाने से पहले पढ़ लें ये जरूरी खबर! काशी विश्वनाथ मंदिर में इन 5 दिन बंद रहेगी टिकट बुकिंग

Kashi Vishwanath: वाराणसी के श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में आगामी त्योहारों की भारी भीड़ को देखते हुए 7 से 10 नवंबर और 24 नवंबर को सुगम दर्शन व मंगला आरती की ऑनलाइन टिकट बुकिंग बंद रहेगी. आम श्रद्धालुओं के निर्बाध दर्शन के लिए यह फैसला लिया गया है.

Kashi Vishwanath

Kashi Vishwanath

Kashi Vishwanath: धर्मनगरी काशी स्थित श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में आगामी प्रमुख त्योहारों पर देश-विदेश से उमड़ने वाली भारी भीड़ के मद्देनजर मंदिर प्रशासन ने दर्शन व्यवस्था में अहम बदलाव किए हैं. नवंबर 2026 में कुल पांच दिनों के लिए सुगम दर्शन और मंगला आरती के टिकटों की ऑनलाइन बिक्री पर पूर्ण रोक लगा दी गई है.

मंदिर प्रबंधन के अनुसार, 7 से 10 नवंबर और 24 नवंबर को आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर इन सुविधाओं के टिकट उपलब्ध नहीं होंगे. इस अवधि में आने वाले श्रद्धालु ऑनलाइन एडवांस स्लॉट बुक नहीं कर सकेंगे.

किन त्योहारों के चलते लिया गया यह फैसला?

नवंबर का महीना धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है. 8 नवंबर को दीपावली और 9 नवंबर को अन्नकूट महापर्व है, जिसके चलते 7 से 10 नवंबर तक काशी में श्रद्धालुओं की भारी आमद रहेगी. 24 नवंबर को विश्वविख्यात देव दीपावली का भव्य आयोजन होना है, जब लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा घाटों के साथ विश्वनाथ धाम में हाजिरी लगाते हैं. मंदिर के उप जिलाधिकारी शंभू शरण ने बताया कि पर्वों के दौरान श्रद्धालुओं के अत्यधिक दबाव को देखते हुए सामान्य भक्तों को अधिक से अधिक संख्या में सुलभ दर्शन कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसी उद्देश्य से विशेष पास और ऑनलाइन टिकटों पर अस्थायी रोक लगाई गई है, ताकि कतारबद्ध आम श्रद्धालुओं को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े.

बाकी दिनों में सामान्य बुकिंग, रोजाना 100 तत्काल टिकट उपलब्ध

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित पांच तारीखों के अलावा नवंबर के अन्य दिनों में सुगम दर्शन के टिकट सामान्य रूप से बुक किए जा सकते हैं. 22-23 नवंबर तथा 25 से 30 नवंबर के सभी स्लॉट वेबसाइट पर उपलब्ध हैं. वहीं, मंगला आरती के लिए मंदिर की वेबसाइट पर प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे तत्काल कोटे के तहत 100 टिकटों की बुकिंग का विकल्प खुला रहेगा, जिसका लाभ श्रद्धालु उठा सकते हैं.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital