Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

तिहाड़ में CBI की दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल से पूछताछ, कल कोर्ट में किया जाएगा पेश

CBI को अरविंद केजरीवाल को कल संबंधित ट्रायल कोर्ट में पेश करने की अनुमति मिल गई है. उन्हें कल कोर्ट में पेश किया जाएगा.

Delhi Liquor Scam Case

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने सोमवार को तिहाड़ जेल में दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल से पूछताछ की और आबकारी नीति मामले से संबंधित उनका बयान दर्ज़ किया. CBI को अरविंद केजरीवाल को कल संबंधित ट्रायल कोर्ट में पेश करने की अनुमति भी मिल गई है. उन्हें कल कोर्ट में पेश किया जाएगा. ईडी मामले में सुप्रीम कोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई से पहले ही पूछताछ की जा रही है. बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है.

हाईकोर्ट ने जमानत पर आज ही लगाई रोक

बता दें कि आज ही दिल्ली उच्च न्यायालय ने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत देने के निचली अदालत के आदेश पर रोक लगा दी. न्यायमूर्ति सुधीर कुमार जैन की अवकाशकालीन पीठ ने कहा कि निचली अदालत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उसके समक्ष पेश की गई सामग्री का उचित आकलन करने में विफल रही और उसने आम आदमी पार्टी नेता की जमानत याचिका पर फैसला करते समय विवेक का इस्तेमाल नहीं किया. न्यायाधीश ने यह भी कहा कि निचली अदालत को ईडी को अपना पक्ष रखने के लिए पर्याप्त अवसर देना चाहिए था.

निचली अदालत से मिली थी जमानत

निचली अदालत ने 20 जून को केजरीवाल को जमानत दे दी थी और एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया था. ईडी ने अगले दिन उच्च न्यायालय का रुख किया और दलील दी कि निचली अदालत का आदेश ‘‘त्रुटिपूर्ण, एकतरफा और गलत’’ था तथा निष्कर्ष अप्रासंगिक तथ्यों पर आधारित थे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital