Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

कौन हैं PM मोदी से मिलने पहुंचीं ये दो बच्चियां? दफ्तर में सुनाई कविता | VIDEO

आज संसद सत्र के समय पीएम मोदी को सुखद आश्चर्य हुआ, जब हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की नन्हीं पोतियां प्रधानमंत्री कार्यालय में उनसे मिलने आईं. देखें कैसे सुनाई पीएम मोदी को कविता —

pm modi meet baby girls

फोटो— पीएम मोदी के साथ राज्यपाल की पोतियां.

Little Girls Meet PM Modi: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए दो खास मेहमान पीएमओ पहुंचे. ये खास मेहमान कोई और नहीं, बल्कि दो छोटी बच्चियों हैं, जिन्हें देखकर पीएम मोदी बेहद खुश नजर आए.

इस दौरान उन्होंने दोनों बच्चियों के साथ कुछ पल गुजारे और बच्चियों को खूब प्यार-दुलार भी किया. दोनों बच्चियों ने पीएम मोदी को कविता भी सुनाई. जिसे सुनकर वह बेहद खुश दिखाई देते हैं और उन्हें शाबासी भी देते हैं, फिर गले लगाते हैं.

पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मुलाकात का वीडियो भी शेयर किया.

हरियाणा के राज्यपाल की पोती हैं ये बच्चियां

दोनों बच्चियां हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की पोती हैं. जिनसे वह खुद मिलने के लिए पीएमओ पहुंचे थे. उनकी पोती ने पीएम मोदी की तारीफ में कविता लिखी थी. वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी दोनों को अपने पास बुलाते हैं और उनसे बातें करते हैं. इस दौरान बच्चियां उन्हें कविता सुनाती हैं. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

pm modi with girls

अक्सर कई मौकों पर देखा गया है कि पीएम मोदी व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद समाज के हर वर्ग के लोगों से जुड़ने के लिए समय निकालते हैं. इसी क्रम में बुधवार को पीएम मोदी ने अपने दो खास मेहमानों से मुलाकात की.

प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा में सुनाई कविता

बता दें कि 9 दिसंबर 2023 को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X.com पर अपनी पोती जशोधरा का वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनकी पोती प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा में एक कविता, ”हम से ज्यादा मातृभूमि को जिसने मान दिया, खुद का जीवन भी जिसने भारत के नाम किया, वतन की खातिर खुद को दीपक बनकर जला दिया…”, पढ़ती दिखाई दी थी.

– भारत एक्‍सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital