Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Numerology Moolank 9: मूलांक 9 वालों का भविष्य होता है ऐसा, करते हैं यह काम

Numerology Moolank 9: किसी माह की 9, 18 या 27 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 9 माना जाता है.

Moolank-9

मूलांक 9

Numerology Moolank 9: ज्योतिष शास्त्र में सारी गणना अंकों के आधार पर ही होती है. व्यक्ति के जन्म तिथि के अनुसार उसके मूलांक की गणना की जाती है और इस मूलांक से उसके भविष्य का अंदाजा लगाया जाता है.

मूलांक से हम किसी व्यक्ति के करियर, पारिवारिक स्थिति, स्वभाव और दूसरी कई बातें जान सकते हैं. इसी क्रम में आज हम मूलांक 9 वालों के जीवन और भविष्य के विषय में कुछ बातें जानेंगे. किसी माह की 9, 18 या 27 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 9 माना जाता है.

इस स्वभाव के होते हैं मूलांक 9 वाले

मूलांक 9 वालों के विषय में माना जाता है कि ऐसे लोग कोई भी काम काफी सोच विचार कर ही करते हैं. मूलांक 9 पर मंगल ग्रह का आधिपत्य होता है. इसलिए ये बलशाली होते हैं. दूसरों की मदद करने को हमेशा तत्पर रहते हैं.

अगर मूलांक 9 वाले कोई काम कर रहे हैं तो उसे बीच में अधूरा नहीं छोड़ते. इस मूलांक वाले लोग अत्यधिक सहनशील, कर्मठी और धैर्यवान होते हैं.

मूलांक 9 वाले इस मामले में होते हैं लकी

मूलांक 9 वालों की असली ताकत उनकी बुद्धिमानी और शारीरिक क्षमता है. इस कारण यह जिस किसी भी क्षेत्र में काम करते हैं उसमें खूब प्रगति करते हैं. ये लोग बहुत ज्यादा अनुशासन प्रिय होते हैं. इनकी सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि इनके पास धन की अधिकता होने पर भी घमंड नहीं करते. इन्हें वाहन और मकान का सुख भी प्राप्त होता है.

इसे भी पढ़ें: Numerology Moolank 7: मूलांक 7 वाले अपनी बातों को रखते हैं गुप्त, ऐसे खुलता है इनके जीवन में धन का मार्ग

खुद की मेहनत के अलावा भी इन्हें अचानक से किसी दूसरे माध्यम के द्वारा धन की प्राप्ति होती है. धन की अधिकता होने पर यह उसका निवेश किसी लाभदायक परियोजना में करते हैं. हालांकि क्रोध और अंहकार इनके रिश्तों में दरार का काम करते हैं. इन्हें अपने वैवाहिक जीवन में भी समस्याओं से दो चार होना पड़ता है.

यह पुलिस, सेना, खेल, न्याय और चिकित्सा के क्षेत्र में अच्छा काम करते हैं.

मूलांक 9 वालों के लिए यह है शुभ अंक और दिन

मुलांक 9 वालों के लिए लाल रंग अत्यंत शुभ माना गया है. इसके अलावा अगर मंगलवार और शनिवार के दिन कोई काम करते हैं तो उसमें भी इन्हें सफलता मिलने की संभावना अधिक रहती है. इस मूलांक वालों के लिए 5 और 9 अंक शुभ रहते हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital