Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दिल्ली आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार आरोपी शरद चंद्र रेड्डी की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

दिल्ली आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार आरोपी शरद चंद्र रेड्डी की ओर दायर जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान रेड्डी की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि रेड्डी के खिलाफ PMLA के तहत मामला नही बनता है। लिहाजा कोर्ट को रेड्डी को जमानत दे देनी चाहिये। जबकि ईडी की ओर से पेश वकील ने कहा कि इस मामले में अभी जांच चल रही है। आरोप पत्र दाखिल नही हुआ है। कोर्ट ने कहा कि इस मामले में गिरफ्तार कई लोगों ने जमानत याचिका दायर की है। लिहाजा कोर्ट 7 जनवरी को जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा। पिछली सुनवाई में ED ने कोर्ट को बताया था कि शरद चन्द्र रेड्डी के खिलाफ जांच लंबित है, अभी शरद चंद्र रेड्डी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल नहीं हुई है।

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital