Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“पीएम मोदी और मेरे पिता एक-दूसरे को सच्चा दोस्त मानते थे”, रामविलास पासवान के जन्मदिन पर बोले चिराग

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपने पिता के साथ पीएम मोदी के रिश्तों को लेकर कहा कि दोनों लोगों के बीच रिश्ते बेहद खूबसूरत रहे हैं.

chirag paswan

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान. (फाइल फोटोे)

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपने पिता स्वर्गीय रामविलास पासवान के जन्मदिन पर पीएम मोदी के साथ उनके रिश्तों की यादों को ताजा किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और उनके पिता राजनीति से अलग एक दूसरे को सच्चा दोस्त मानते थे. चिराग ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने एनडीए के सहयोगियों का हमेशा सम्मान किया. सहयोगियों के अनुभव और ज्ञान को वो तवज्जो देते हैं.

“पीएम मोदी पिता को सच्चा दोस्त मानते थे”

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपने पिता के साथ पीएम मोदी के रिश्तों को लेकर कहा कि दोनों लोगों के बीच रिश्ते बेहद खूबसूरत रहे हैं. उनके बीच सियासी रिश्तों से ज्यादा व्यक्तिगत परिचय रहा है. रामविलास पासवान पीएम मोदी के मंत्रिमंडल का हिस्सा रहे. जब 2014 में नरेंद्र मोदी पीएम बने तो उनके मंत्रिमंडल में उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई.

ये परिवार के लिए गर्व की बात- चिराग

चिराग पासवान ने आगे कहा कि साल 2020 में जब पीएम मोदी बिहार आए थे, तो उन्होंने सबसे पहले मेरे पिता को याद किया था. उन्होंने कहा था कि रामविलास पासवान अंतिम सांस तक मेरे साथ रहे. वहीं पिता ने उन जिम्मेदारियों को बाखूबी निभाया, जिसे पीएम मोदी ने दिया. चिराग पासवान ने कहा, जब भी पीएम मोदी ये कहते हैं कि उनके पिता ने आखिरी सांस तक देश के लिए काम किया तो ये परिवार के लिए गर्व की बात होती है.

ये भी पढ़ें- ‘अडानी समूह के खिलाफ फर्जी रिपोर्ट…किंगडन के साथ मिलकर हिंडनबर्ग ने रची साजिश’, सेबी की नोटिस में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी उनके पिता द्वारा किए गए कार्यों की हर मंच पर सराहना करते हैं. हर मंच पर उनकी यादों को संजोते हैं और उन्हें अपना सच्चा दोस्त, एक सहयोगी और करीबी बताते हैं. इसलिए ये उनके परिवार के लिए भी बहुत मायने रखता है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital