Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“क्वांटम फिजिक्स में काम शानदार”, एंटोन ज़िलिंगर से मुलाकात के बाद बोले पीएम मोदी- ज्ञान और सीखने के प्रति उनका जुनून साफ़ झलकता है

नोबेल पुरस्कार विजेता एंटोन ज़िलिंगर के साथ हुई मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है.

PM Modi

ऑस्ट्रिया के वियाना में नोबेल पुरस्कार विजेता एंटोन ज़िलिंगर के साथ हुई मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि “नोबेल पुरस्कार विजेता एंटोन ज़िलिंगर के साथ एक शानदार बैठक हुई. क्वांटम फिजिक्स में उनका काम बहुत ही बेहतरीन है जो शोधकर्ताओं और नवप्रवर्तकों की पीढ़ियों का मार्गदर्शन करता रहेगा. ज्ञान और सीखने के प्रति उनका जुनून साफ़ झलकता है.

पीएम ने शेयर की पोस्ट

पीएम मोदी आगे लिखते हैं कि “मैंने राष्ट्रीय क्वांटम मिशन जैसे भारत के प्रयासों के बारे में बात की और हम तकनीक और नवाचार के लिए एक इकोसिस्टम को तैयार कर रहे हैं. मुझे मार्मिक संदेश के साथ ही उनकी पुस्तक पाकर अत्यंत खुशी हुई.

बता दे कि पीएम मोदी के साथ हुई मुलाकात के बाद नोबेल पुरस्कार विजेता एंटोन ज़िलिंगर ने कहा कि पीएम मोदी बहुत ही आध्यात्मिक व्यक्ति हैं. ऐसा दुनिया के सभी नेताओं को होना चाहिए.

जिलिंगर का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने पीएम मोदी के साथ क्वांटम सूचना और क्वांटम प्रौद्योगिकियों की संभावनाओं और आध्यात्मिकता के बारे में चर्चा की.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital