Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वर्धा में ‘राष्ट्रीय पीएम विश्वकर्मा कार्यक्रम’ में लेंगे हिस्सा, लाभार्थियों को देंगे प्रमाण पत्र

पीएम मोदी ‘पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर महिला स्टार्टअप योजना’ का भी शुभारंभ करेंगे. इस योजना के तहत, महाराष्ट्र में महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप को शुरुआती चरण का समर्थन दिया जाएगा.

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो- IANS)

PM Vishwakarma Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) शुक्रवार (20 सितंबर) को महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के वर्धा में ‘राष्ट्रीय प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कार्यक्रम’ में हिस्सा लेंगे. पीएम विश्वकर्मा योजना के एक साल की प्रगति के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित करेंगे और उन्हें ऋण जारी करेंगे.

इस योजना के तहत कारीगरों को व्यापक समर्थन प्रदान करने के लिए पीएम मोदी 18 विभिन्न व्यवसायों में 18 लाभार्थियों को पीएम विश्वकर्मा के तहत ऋण भी वितरित करेंगे.

एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया था कि इस योजना का उद्देश्य कारीगरों और शिल्पकारों के उत्पादों और सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच में सुधार करना और यह सुनिश्चित करना है कि ‘विश्वकर्मा’ घरेलू और वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं में एकीकृत हों.

पीएम मित्र पार्क का रखेंगे आधारशिला

इसके अलावा प्रधानमंत्री अमरावती में पीएम मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल (पीएम मित्र) पार्क की भी आधारशिला रखेंगे. 1,000 एकड़ में फैले इस पार्क को महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (MIDC) द्वारा राज्य कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में विकसित किया जा रहा है.

केंद्र सरकार ने कपड़ा उद्योग के लिए सात पीएम मित्र पार्क स्थापित करने को मंजूरी दी थी. पीएम मित्र पार्क भारत को कपड़ा विनिर्माण और निर्यात के लिए वैश्विक केंद्र बनाने के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है.

अधिकारियों के अनुसार, ये सुविधाएं विश्व स्तरीय औद्योगिक बुनियादी ढांचे के निर्माण में मदद करेंगी और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) समेत बड़े पैमाने पर निवेश को आकर्षित करेंगी और इस क्षेत्र में इनोवेशन और रोजगार सृजन को प्रोत्साहित करेंगी.

कई योजनाओं का करेंगे शुभारंभ

इसके अलावा पीएम मोदी महाराष्ट्र सरकार की आचार्य चाणक्य कौशल विकास केंद्र योजना का भी शुभारंभ करेंगे. इस योजना के तहत पूरे प्रदेश के प्रतिष्ठित कॉलेजों में कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे, ताकि 15 से 45 वर्ष की आयु के युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा सके, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और विभिन्न रोजगार अवसरों तक पहुंच सकें. पूरे प्रदेश में हर साल करीब 1,50,000 युवाओं को मुफ्त कौशल विकास प्रशिक्षण मिलेगा.

इसके अलावा, पीएम मोदी ‘पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर महिला स्टार्टअप योजना’ का भी शुभारंभ करेंगे. इस योजना के तहत, महाराष्ट्र में महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप को शुरुआती चरण का समर्थन दिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital