Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ernst & Young: 26 वर्षीय CA की मौत की जांच कराएगी केंद्र सरकार, मां का पत्र- कंपनी के ‘वर्कलोड’ से गई मेरी बेटी की जान

अर्नस्ट एंड यंग (EY) में काम करने वाली CA अन्ना सेबास्टियन की हाल ही में मृत्यु हो गई थी. उनकी मां का कहना है कि बेटी पर उसकी कंपनी ने बहुत ज्यादा काम का दबाव बना रखा था.

ca-anna-sebastian-perayil

पुणे के अर्न्स्ट एंड यंग में काम करने वाली एक युवती की कथित तौर पर वर्कलोड से मौत हो गई.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Anna Sebastian Perayil EY Pune: एक बहुराष्ट्रीय कंपनी अर्न्स्ट एंड यंग (Ernst & Young / E&Y) में नौकरी करने वाली पुणे की 26 वर्षीया चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की मौत मामले में केंद्र सरकार जांच करवाएगी. 26 वर्षीय अन्ना सेबास्टियन पेरीयिल की पिछले दिनों मृत्यु हो गई थी. उनकी मां ने आरोप लगाया है कि बेटी की मौत अर्न्स्ट एंड यंग (E&Y) में अत्यधिक काम के तनाव के कारण हुई है. श्रम मंत्रालय ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कर ली है और जांच का आश्वासन दिया है.

केंद्रीय श्रम राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि अन्ना सेबास्टियन पेरीयिल की मौत से वे बहुत दुखी हैं. 26 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट अन्ना सेबास्टियन पेरीयिल की मां ने इस संबंध में शिकायत की है. उनकी शिकायत के आधार पर असुरक्षित और शोषणकारी कार्य वातावरण के आरोपों की गहन जांच चल रही है. हम न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इस मामले में श्रम मंत्रालय ने आधिकारिक तौर पर शिकायत को स्वीकार कर लिया है. शोभा भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर की एक पोस्ट का जवाब दे रही थीं, जिन्होंने अन्ना की मौत को “बहुत दुखद..एवं कई स्तरों पर परेशान करने वाला” बताया और E&Y में शोषणकारी कार्य-वातावरण के उनके परिवार के आरोपों की जांच की मांग की.

सामने आया दुख से व्यथित अन्ना पेरीयिल की मां का पत्र

अन्ना सेबास्टियन पेरीयिल की मां का एक पत्र मीडिया में सामने आया है. E&Y के चेयरमैन राजीव मेमानी को लिखे पत्र में अन्ना की मां ने कहा— “आपकी कंपनी ज्वॉइन करने के चार महीने बाद ही मेरी बेटी की मौत हो गई. वह तनाव में रहने लगी थी. उसे भूख-प्यास भी नहीं लगती थी. उस पर वर्कलोड बहुत ज्यादा था.” इस पत्र में अन्ना पेरीयिल की मां ने E&Y कंपनी के नेतृत्व से अपने वर्क कल्चर में बदलाव करने का भी आह्वान किया.

अन्ना की मां अनीता ऑगस्टीन ने E&Y के चेयरमैन राजीव मेमानी को लिखे पत्र में कहा, “मैं यह पत्र दुख से व्यथित एक उस माँ के रूप में लिख रही हूँ जिसने अपनी प्यारी बच्ची, अन्ना सेबास्टियन पेरीयिल को खो दिया है. मेरा दिल भारी है, और मेरी आत्मा इन शब्दों को लिखते समय बिखर गई है, लेकिन मेरा मानना ​​है कि हमारी कहानी को इस उम्मीद में साझा करना ज़रूरी है कि किसी और परिवार को वह दर्द न सहना पड़े जिससे हम गुज़र रहे हैं.,”

‘होनहार छात्रा थी मेरी बेटी, स्कूल-कॉलेज में टॉप किया था’

अन्ना सेबास्टियन पेरीयिल की माँ ने पत्र में लिखा, “अन्ना एक होनहार स्टूडेंट थी, जिसने स्कूल और कॉलेज में टॉप किया था और चार्टर्ड अकाउंटेंसी की परीक्षा को डिस्टिंक्शन के साथ पास किया. E&Y में उसकी पहली नौकरी थी, और वह इतनी प्रतिष्ठित कंपनी का हिस्सा बनकर रोमांचित थी. लेकिन चार महीने बाद 20 जुलाई 2024 को, जब मुझे यह ये दुखद सूचना मिली कि अन्ना की मृत्यु हो गई है, तो मेरी दुनिया टूट गई. वह अभी सिर्फ़ 26 साल की थी.”

कंपनी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति जताई गहरी संवेदना

अन्ना सेबास्टियन पेरीयिल की मां का पत्र उजागर होने पर E&Y कंपनी ने एक बयान जारी किया. जिसमें शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई गई. कंपनी के बयान में कहा गया कि जुलाई 2024 में अन्ना सेबास्टियन पेरीयिल के दुखद और असामयिक निधन से हमें गहरा दुख हुआ है. शोक संतप्त परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदना है. बयान में कहा गया, ‘हालांकि कोई भी उपाय परिवार को हुए नुकसान की भरपाई नहीं कर सकता है, लेकिन हमने संकट के ऐसे समय में हमेशा की तरह सभी सहायता प्रदान की है और आगे भी करते रहेंगे.’ E&Y ने कहा कि कंपनी परिवार के पत्राचार को अत्यंत गंभीरता और विनम्रता के साथ ले रही है.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital