Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Assembly Bypoll Results: आज घोषित होंगे उपचुनाव के नतीजे; सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी

मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और तमिलनाडु राज्यों में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उपचुनाव हुए थे.

evm

सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया

Assembly Bypoll Results: सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आज शाम तक सभी के सामने आ जाएंगे. सुबह से ही वोटों की गिनती जारी है. कुछ देर में रुझान भी सामने आने लगेंगे. मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और तमिलनाडु राज्यों में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उपचुनाव हुए थे. माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर से एनडीए बनाम इंडिया गठबंधन की फाइट देखने को मिलेगी.

जानें किन सीटों पर हुआ उपचुनाव?

बिहार की रुपौली सीट पर, मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा सीट पर, पंजाब की जालंधर पश्चिम सीट, पश्चिम बंगाल की रानाघाट दक्षिण, रायगंज, बागदा, मानिकतला सीटों पर, उत्तराखंड की बद्रीनाथ, मंगलौर, हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर, देहरा, नालागढ़ सीटों, तमिलनाडु की विक्रवंडी सीट पर 10 जुलाई को उपचुनाव के तहत वोटिंग हुई थी. बता दें कि जिन सीटों पर उपचुनाव हुए हैं, उनमें 10 सीट विधायकों के इस्तीफे और तीन सीटें मौजूदा विधायक के निधन की वजह से खाली हुईं थी. मालूम हो कि जिन सीटों पर उपचुनाव हुए हैं, उनमें से भाजपा ने 3 सीट, कांग्रेस 2, अन्य पार्टियों ने 8 सीटों पर जीत हासिल की थी.

ये भी पढ़ें-‘2031 तक भारत बन सकता है दुनिया की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था’- RBI के डिप्टी गवर्नर माइकल पात्रा ने किया दावा

जानें कितने प्रतिशत हुई थी वोटिंग?

पश्चिम बंगाल की रायगंज सीट पर 67.12 प्रतिशत तो वहीं रानाघाट दक्षिण सीट पर 65.37 प्रतिशत, बागता में 65.15 प्रतिशत, मानिकलता में 51.39 प्रतिशत, हिमाचल प्रदेश की देहरा, हमीरपुर, नालागढ़ सीट पर क्रमश: 63.89, 65.78,75.22 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. उत्तराखंड के बद्रीनाथ में 47.68, मंगलौर में 67.28 प्रतिशत वोटिंग हुई तो वहीं बिहार के रुपौली में 51.51 फीसदी, पंजाब के जालंधर पश्चिम में 51.3 प्रतिशत, मध्य प्रदेश के अमरवाड़ा में 78.38 प्रतिशत, तमिलनाडु के विक्रवंडी में 77.73 प्रतिशत वोट पड़े थे.

बता दें कि तो हिमाचल प्रदेश की देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ सीटों पर हुए उपचुनाव में सीधी टक्कर पारंपरिक कट्टर प्रतिद्वंद्वियों- कांग्रेस और भाजपा के बीच देखने को मिलेगी. यहां पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की साख भी दांव लगा है क्योंकि उनकी पत्नी कमलेश ठाकुर कांगड़ा जिले के देहरा से चुनाव मैदान में उतरी थीं, आज उनकी भी किस्मत का पिटारा खुलेगा. बता दें कि यह निर्वाचन क्षेत्र 2010 में परिसीमन के बाद बना था और कांग्रेस ने कभी इस सीट पर जीत हासिल नहीं की है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest