Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

किस वजह से होती है Food Poisoning, जानें इसके प्रमुख लक्षण और कैसे करें इससे बचाव

Food Poisoning: बैक्टीरिया युक्त खराब भोजन खाने से फूड पॉइज़निंग होती है. डॉक्टर के मुताबिक, “मॉनसून में बैक्टीरिया अधिक पनपने से…फूड पॉइज़निंग का खतरा बढ़ता है.

Food Poisoning

Food Poisoning

Food Poisoning: बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस जहान्वी कपूर हाल ही में फूड पॉइजनिंग के चलते हॉस्पिटल में एडमिट हो गई है. इस बात का जानकारी एक्ट्रेस के पिता बोनी कपूर ने दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक जहान्वी कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘उलझ’ के प्रमोशन के दौरान उनकी अचानक से तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया था. ऐसे में जानते हैं क्यों होती है फूड पॉइजनिंग? क्या है इसके लक्षण आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं.

वैसे देखा जाए तो आजकल फूड प्वॉइजनिंग काफी आम है और हम में से ज्यादातर लोग कभी न कभी इसके शिकार जरूर हुए हैं. गलत खान-पान के चलते होने वाली इस बीमारी का खतरा गर्मी और मानसून में ज्यादा रहता है. यह किन कारणों से होती है और किन लक्षणों से आप ये पहचान कर सकते हैं कि आप फूड प्वॉइजनिंग के शिकार हो गए हैं, इस बार में हमने डॉक्टर से बात की है.

फूड पॉइज़निंग होने का कारण

बैक्टीरिया युक्त खराब भोजन खाने से फूड पॉइज़निंग होती है. डॉक्टर के मुताबिक, “मॉनसून में बैक्टीरिया अधिक पनपने से…फूड पॉइज़निंग का खतरा बढ़ता है.” बकौल अरोड़ा, खाने को एयरटाइट कंटेनर में रखें, पानी उबालकर पिएं, अच्छे से पका खाना खाएं, स्ट्रीट-फूड न खाएं और खाने को रूम टेंप्रेचर पर ज़्यादा देर न छोड़ें.

क्या है फूड पॉइज़निंग के लक्षण

  • ज्यादातर मामलों में फूड पॉइज़निंग के लक्षण खाना खाने के कुछ घंटे बाद दिखाई देते हैं.
  • पेट में दर्द और मरोड़ होना, उल्टी और दर्द आना, इसके आम लक्षण हैं.
  • इसके अलावा, सिरदर्द, बुखार आना, बहुत अधिक कमजोरी महसूस होना और चक्कर आना भी इसके लक्षण हो सकते हैं.
  • कुछ गंभीर लक्षणों में उल्टी या मल में खून आ जाना, सांस लेने में तकलीफ होना और पेट फूलना शामिल है.

ये भी पढ़ें: हार्ट अटैक या कम उम्र में मौत से बचने के लिए रोज चलाना चाहिए साइकिल, स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

फूड पॉइजनिंग होने पर क्या करना चाहिए?

  • फूड पॉइजनिंग के लक्षण अगर शरीर पर दिखाई दे रहे हैं तो ढेर सारा पानी पीना चाहिए. इससे डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती है.
  • ओआरएस (ORS) पीना चाहिए. इससे उल्टी और दस्त के कारण शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस बिगड़ जाता है.
  • फूड पॉइजनिंग होने पर सॉलिड फूड खाना को इग्नोर करना चाहिए. तला-भुना मसालेदार को नजरअंदाज कर दें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital