Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Women’s Asia Cup 2024: महिला एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका ने भारत को दी करारी शिकस्त, पहली बार चैंपियन बनी मेजबान टीम

India vs Sri Lanka: श्रीलंका क्रिकेट टीम ने महिला एशिया कप 2024 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 8 विकेट से हरा दिया है.

Team India Womens Srilanka

महिला एशिया कप में श्रीलंका ने भारत को हराया (फोटो- IANS)

India vs Sri Lanka: श्रीलंका क्रिकेट टीम ने महिला एशिया कप 2024 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 8 विकेट से हरा दिया है. रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए थे. इसके जवाब में श्रीलंका ने यह लक्ष्य 18.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर ही हासिल कर लिया.

श्रीलंका की ओर से ओपनिंग बल्लेबाज विशमी गुणरत्ने एक रन बनाकर आउट हो गईं. इसके अलावा श्रीलंका टीम की पूरी बल्लेबाजी शानदार रही, जहां कप्तान चमारी अटापट्टू ने 43 गेंदों पर 61 और हर्षिता समरविक्रमा ने 51 गेंदों पर नाबाद 69 रनों का योगदान दिया. चौथे नंबर की बल्लेबाज कविशा दिलहारी ने 16 गेंदों पर 30 रनों बनाए और अंत तक नाबाद रहीं.

भारत की ओर से दीप्ति शर्मा को एकमात्र विकेट मिला, जब उन्होंने कप्तान चमारी अटापट्टू को बोल्ड किया. विशमी गुणरत्ने रन आउट हुई थीं. इससे पहले भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए 47 गेंदों पर 60 रनों का योगदान दिया. उनके अलावा जेमिमा रोड्रिगेज ने 16 गेंदों पर 29 रनों का योगदान दिया. विकेटकीपर ऋचा घोष ने 14 गेंदों पर 30 रनों की तेज पारी खेली.

भारत की ओर से शेफाली वर्मा और कप्तान हरमनप्रीत कौर खास योगदान नहीं दे सकीं. शेफाली ने 19 गेंदों पर 16 रन बनाए और हरमनप्रीत कौर ने 11 गेंदों पर 11 रन बनाए. भारत और श्रीलंका ने एशिया कप 2024 के फाइनल में पहुंचने से पहले प्रतियोगिता में एक भी मैच नहीं हारा था. भारत ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को मात दी थी और श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराया था.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत-स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, उमा छेत्री, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, तनुजा कंवर, रेणुका ठाकुर सिंह.

श्रीलंका- विश्मी गुणरत्ने, चमारी अथापथु (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, हासिनी परेरा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, इनोशी प्रियदर्शनी, उदेशिका प्रबोधनी, सुगंधिका कुमारी, सचिनी निसानसाला.

ये भी पढ़ें- IND vs SL: भारत ने श्रीलंका को पहले टी20 मैच में 43 रनों से हराया, रियान पराग ने लिए 3 विकेट

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital