Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

चीनी छात्रा को इंडियन टीचर से हुआ प्यार, खुद किया प्रपोज और रचाई शादी

लोकेश के अनुसार, वो चीन में पिछले 6 साल से हैं. 2019 में दोनों ने शादी रचाई थी. शादी में शामिल होने के लिए भारत से लोकेश के पिता भी चीन आए थे.

China india shadi

लोकेश कुमार और हाऊ जोंग

दुनिया में प्यार के कई किस्से हैं और ऐसा ही एक किस्सा भारतीय लड़के का है, जो चीन में नौकरी करने पहुंचा था. यहां उसकी मुलाकात एक चीनी लड़की से हुई थी. इस मुलाकात का सिलसिला ऐसा चल पड़ा कि पड़ोसी देश चीन की लड़की (Chinese Girl) छत्तीसगढ़ के लोकेश कुमार को अपना दिल दे बैठी. खुद चीनी लड़की ने लोकेश को प्रपोज किया था. वह लोकेश की स्टूडेंट थी और योग सिखने आती थी. लोकेश ने अपनी लव स्टोरी एक वीडियो के जरिए शेयर की है. उनका यूट्यूब चैनल है जिसका नाम Lokesh China Vlogs है.

लोकेश ने शेयर किए वीडियो में बताया कि वो छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं. लोकेश के पिता किसान हैं. उनके चार भाई-बहन हैं. योग में उन्हें बचपन से ही दिलचस्पी थी. योग में दिलचस्पी के कारण लोकेश शुरूआती पढ़ाई के लिए हरिद्वार चले गए थे. लेकिन उन्हें आर्थिक तंगी के कारण वह यूनिवर्सिटी में एडमिशन नहीं ले सके थे. हालांकि, कुछ समय बाद उनके दोस्तों की मदद से उन्हें एडमिशन मिल गया.

लोकेश ने योग में पोस्ट ग्रैजुएशन किया और फिर जॉब के लिए दिल्ली चले गए. दिल्ली में रहने के दौरान उन्हें जानकारी मिली की चीन में एक भारतीय इंस्टीट्यूट है जिसमें योगा टीचर की वैकेंसी है. ऐसे में लोकेश ने अप्लाई किया और उनका चयन हो गया. चीन में स्थित भारतीय इंस्टीट्यूट में नौकरी के दौरान उन्हें हाऊ जोंग नाम की एक लड़की मिली. हाऊ जोंग इंस्टीट्यूट में योग सीखने आती थी. कुछ मुलाकातों में ही हाऊ का लोकेश पर दिल आ गया और उन्होंने लोकेश को खुद ही प्रपोज कर दिया.

ये भी पढ़ें: Christmas: Shweta Tiwari के घर क्रिसमस सेलिब्रेशन शुरू, बेटी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की एक झलक

एक बार ब्रेकअप भी किया

लोकेश ने बताया कि उन्होंने एक बार ब्रेकअप कर लिया था. उनका कहना था की हाऊ जोंग काफी झगड़ालू नेचर की थी. लेकिन जब लोकेश भारत वापस लौट कर आए तो हाऊ ने उन्हें बहुत याद किया था. हाऊ व्हाट्सऐप और फेसबुक पर मैसेज किया करती थी. फिर उन्होंने हाऊ को एक मौका देने का फैसला किया. लोकेश ने कहा कि अबकी हाऊ के नेचर में बड़ा बदलाव देखने को मिला.

कपल का एक बच्चा भी है

लोकेश के अनुसार, वो चीन में पिछले 6 साल से हैं. 2019 में दोनों ने शादी रचाई थी. शादी में शामिल होने के लिए भारत से लोकेश के पिता भी चीन आए थे. बाद में फिर दोनों भारत आए और देश के कई शहरों में घूमने निकले. दोनों कपल का एक बच्चा भी हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital