Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“राहुल गांधी का नाम ‘विदेशी’ रख दिया जाए तो कोई दिक्कत नहीं”, पढ़ें गिरिराज सिंह ने क्यों कहा ऐसा

गिरिराज सिंह ने अपनी त्रिशूल वाली तस्वीर पर सफाई दी. उन्होंने कहा, “त्रिशूल की रक्षा हम करेंगे और हमारी रक्षा त्रिशूल करता है, इसलिए ये फोटो लगाया है.

Giriraj Singh

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (फोटो फाइल)

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल उठाए हैं.  उन्होंने कहा, “राहुल गांधी तो विदेशी हैं और हमेशा विदेश जाते रहते हैं, वह देश में रहते नहीं है. वह सिर्फ भारत में समाज के अंदर जहर फैलाकर विदेश यात्रा पर चले जाते हैं, इसलिए उनका नाम विदेशी रख दिया जाए तो कोई दिक्कत नहीं है.”

गिरिराज सिंह ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव पर भी राय रखी. उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री का प्रयास था कि जम्मू-कश्मीर में चुनाव हो और वह इसको करने का काम कर रहे हैं. जम्मू-कश्मीर में खानदानी पार्टी का हमेशा राज रहा है, उन्होंने कश्मीर में गरीबों का शोषण किया. लेकिन, पीएम मोदी ने वहां पंचायत के चुनाव कराकर लोकतंत्र को स्थापित करने का काम किया और अब विधानसभा चुनाव की बारी है.”

तेजस्वी पर भी बोला हमला

केंद्रीय मंत्री ने बिहार में जाति जनगणना के मुद्दे को लेकर तेजस्वी यादव पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार ने राज्य में जाति जनगणना कराई. भाजपा की सरकार में ही मंडल कमीशन लागू हुआ. लेकिन, ये लोग तो कांग्रेस पार्टी के साथ हैं, जिन्होंने मंडल कमीशन आयोग को रद्द करने का काम किया. लालू यादव और तेजस्वी यादव उसी कांग्रेस के साथ हैं और गरीबों को मूर्ख बनाना जानते हैं. वह यादव का वोट लेते हैं और उनके विरोध में काम करते हैं.”

उन्होंने हरियाणा की घटना का जिक्र करते हुए कहा, “बीफ का मलतब क्या है, ये तो मुझे नहीं मालूम है. लेकिन, बीफ का मतलब अगर गाय के मांस से है तो ये देश और हरियाणा में गौ हत्या प्रतिबंधित है.”

यह भी पढ़ें- बांग्लादेश में हिंदू शिक्षकों की जबरन छीनी जा रही नौकरी, अब तक इतने टीचर्स से लिखवाया गया ‘I Resign’

गिरिराज सिंह ने अपनी त्रिशूल वाली तस्वीर पर सफाई दी. उन्होंने कहा, “त्रिशूल की रक्षा हम करेंगे और हमारी रक्षा त्रिशूल करता है, इसलिए ये फोटो लगाया है. मैंने यही कहा है कि धर्मो रक्षति धर्म, त्रिशूल हमारे धर्म का प्रतीक है‌. हम अपने घर में त्रिशूल रखें, त्रिशूल का सम्मान करें, त्रिशूल की रक्षा करें, जरूरत पड़ेगी तो त्रिशूल हमारी रक्षा करेगा.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital