Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Monkey Pox: भारत में मिला मंकीपॉक्स का पहला संदिग्ध मरीज, अस्पताल में किया गया आइसोलेट, स्वास्थ्य मंत्रालय ने की ये अपील

मंकीपॉक्स के बढ़ते खतरे के मद्देनजर, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे ‘ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी’ घोषित किया है.

monkey pox

सांकेतिक तस्वीर.

Monkey Pox Virus: दुनिया के तमाम देशों में मंकीपॉक्स का आतंक फैला हुआ है. अफ्रीकी देशों से शुरू हुआ ये वायरल संक्रमण यूएस-यूके सहित कई एशियाई देशों में भी बढ़ता जा रहा है. इसी बीच भारत में भी एक संदिग्ध मरीज सामने आया है. जिसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. फिलहाल एमपॉक्स के संदिग्ध मरीज को आइसोलेट कर दिया गया है.

संदिग्ध मरीज को किया गया आइसोलेट

मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आने के बाद पूरी तरह से अलर्ट हो गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई है कि संदिग्ध रोगी ने हाल ही में एक ऐसे देश की यात्रा की थी जहां मंकीपॉक्स का संक्रमण फैला हुआ है. फिलहाल, संदिग्ध रोगी को एक विशेष अस्पताल में आइसोलेट किया गया है और उसके नमूनों का परीक्षण किया जा रहा है.

WHO ने घोषित किया ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि रोगी की हालत स्थिर है और लक्षणों का मिलान एनसीडीसी द्वारा बताए गए लक्षणों से हो रहा है. बता दें कि मंकीपॉक्स के बढ़ते खतरे के मद्देनजर, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे ‘ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी’ घोषित किया है. इसके साथ ही, भारत में भी अलर्ट जारी किया गया है ताकि संक्रमण के फैलाव को नियंत्रित किया जा सके और लोगों को सुरक्षित रखा जा सके.

यह भी पढ़ें- “कहां हैं सेक्युलरिज्म के सारे सूरमा?” शिमला मस्जिद विवाद पर आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- मोहब्बत के सारे दुकानदार खामोश हैं

सरकार ने नागरिकों से की अपील

स्वास्थ्य मंत्रालय ने नागरिकों से अपील की है कि वे विदेश यात्रा के दौरान सतर्क रहें, साफ-सफाई का ध्यान रखें, और किसी भी संदिग्ध लक्षण के होने पर तुरंत डॉक्टरों से संपर्क करें.

कांगो में सबसे ज्यादा संक्रमण

गौरतलब है कि इस संक्रमण से मध्य और पश्चिमी अफ्रीका के देश सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. कांगो में अब तक 18 हजार से अधिक संदिग्ध मामले सामने आए हैं, जबकि कम से कम 600 लोगों की मौत हो चुकी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital