Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Video: कर्नाटक में असंतुष्ट ग्राहक ने ओला शोरूम में लगाई आग, लाखों रुपये का सामान जलकर खाक

यह घटना भारत की नंबर 1 ई-स्कूटर निर्माता कंपनी ओला इलेक्ट्रिक की सर्विसिंग को लेकर बढ़ते सार्वजनिक आक्रोश के बीच हुई है.

ओला शोरूम में आग

कर्नाटक में ओला इलेक्ट्रिक शोरूम में हाल ही में खरीदे गए ई-स्कूटर की असंतोषजनक सर्विसिंग को लेकर कथित तौर पर आग लगाने के आरोप में 26 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. बुधवार को एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. यह घटना भारत की नंबर 1 ई-स्कूटर निर्माता कंपनी ओला इलेक्ट्रिक में सर्विसिंग को लेकर लोगों के बढ़ते गुस्से के बीच हुई है. कई मैकेनिकों ने कहा है कि ओला सर्विस सेंटरों में काफी बैकलॉग है और शिकायतों की संख्या से निपटने में उन्हें कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है.

तकनीकी राजधानी बेंगलुरू से लगभग 570 किलोमीटर दूर कलबुर्गी के पुलिस आयुक्त ने टेलीफोन पर बताया कि पेशे से मैकेनिक मोहम्मद नदीम ने पिछले महीने दोपहिया वाहन खरीदा था, जिसके कुछ दिनों बाद ही स्कूटर में कुछ खराबी आने पर वह इसे सर्विसिंग के लिए वापस ले आया था. पीड़ित ग्राहक ने अपने नए खरीदे गए इलेक्ट्रिक वाहन में समस्याओं को लेकर कर्मचारियों के साथ बहस के बाद कंपनी के शोरूम में आग लगा दी.

पहले पुलिस को संदेह था कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी. हालांकि, जांच से पता चला कि नदीम ने मंगलवार को शोरूम में आग लगाई थी. इस घटना में लाखों रुपये मूल्य के छह नए ओला इलेक्ट्रिक वाहन और अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई. पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी नदीम ने 20 दिन पहले नई इलेक्ट्रिक बाइक खरीदी थी और इसमें खराबी आ गई थी, जिससे मरम्मत के लिए उसे बार-बार शोरूम जाना पड़ रहा था.

पुलिस ने कहा कि नदीम ने शोरूम के कर्मचारियों से बहस की और आरोप लगाया कि उसके वाहन की ठीक से मरम्मत नहीं की जा रही है. वाहन में खराबी के बाद बार-बार बहस से परेशान होकर नदीम ने पेट्रोल खरीदा और सुबह-सुबह शोरूम पर डाला, और उसमें आग लगा दी. शोरूम से धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने मालिक और पुलिस को सूचना दी. जब तक फायर ब्रिगेड और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंची और आग बुझाई, तब तक शोरूम जलकर खाक हो चुका था.

अधिकारियों ने आग को इमारत में आस-पास के शोरूम तक फैलने से रोक दिया. चौक पुलिस ने शुरू में इस घटना को संभावित आग की घटना के रूप में दर्ज किया, लेकिन प्रारंभिक जांच के बाद मामले का खुलासा किया और नदीम को हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ के दौरान अपराध कबूल कर लिया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा. आगे की जांच जारी है. घटना के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं. हालांकि, पुलिस ने अभी तक घटना के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital