Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

आईफोन 16 सीरीज की बिक्री शुरू, खरीददारी के लिए कतार में लगे ग्राहक

आईफोन 16 सीरीज के सभी फोन ए18 चिपसेट के साथ आते हैं और पिछले चिपसेट की तुलना में बहुत तेज़ हैं. फोन धूल और पानी से बचाव करता है.

iPhone 16 series

इंतजार खत्म आखिरकार एप्पल ने आईफोन 16 सीरीज की बिक्री आज (20 सितंबर) से देश में शुरू कर दी है. दिल्ली के साकेत स्थित सेलेक्ट सिटीवॉक एप्पल स्टोर पर खरीदार अपनी बारी का इंतजार करते दिखे. सुबह 4 बजे से ही लंबी कतारबद्ध थे. इसके नए फीचर्स की ओर काफी आकर्षक हैं. इस सीरीज में आईफोन 16, आईफोन 16 प्लस, आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स शामिल हैं.

कतार में खड़े एक ग्राहक बल्ली कोटरा ने बताया कि आईफोन का क्रेज हमेशा से रहा है. इस बार इसका लेटेस्ट डीजर टाइटेनियम कलर आ रहा है. इस बार एप्पल आईफोन 16 सीरीज में एप्पल इंटेलिजेंस (एआई) फीचर लेकर आया है. एप्पल ने अब तक किसी सीरीज में कॉल रिकॉर्डिंग का फीचर नहीं दिया था. आईफोन 16 सीरीज में यह फीचर लाया गया है. इन सब वजहों से इसकी बिक्री 10 गुना बढ़ने वाली है. हमें एप्पल के फोन हमेशा से पसंद आते रहे हैं.

एप्पल की सभी सीरीज से आईफोन 16 सीरीज के काफी चर्चा में रहने के बारे में उन्होंने कहा कि एप्पल अपने कलर, डिस्प्ले क्वालिटी और कैमरा क्वालिटी को दिन-प्रतिदिन बेहतर बना रहा है. इससे लोगों में इसका क्रेज बढ़ रहा है. और भरोसा भी बढ़ रहा है.

एक और ग्राहक आर्यन उपाध्याय गाजियाबाद से पहुंचे थे. वे सुबह 4 बजे से कतार में खड़े थे. उन्होंने कहा, “खड़े-खड़े मेरे पैरों में दर्द होने लगा है. मैं आईफोन 15 खरीदने की सोच रहा था. फिर मैंने सोचा कि अब मुझे आईफोन 16 खरीदना है. क्योंकि इसमें कई नए फीचर हैं. इस बार आईफोन 16 गोल्ड कलर में आया है. मुझे गोल्ड कलर बहुत पसंद है. इसलिए मैं स्विच करने की सोच रहा हूं.”

एक अन्य ग्राहक गबन अरोड़ा ने कहा, “मैं सुबह 5 बजे से लाइन में लगा हूं. इस बार मैं आईफोन 16 खरीदने आया हूं क्योंकि सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें एप्पल इंटेलिजेंस (एआई) फीचर लेकर आया है. साथ ही इसमें कैप्चर बटन भी है. जिससे जूमिंग आदि की जाती है इससे फोटोग्राफी में काफी सहूलियत होगी. साथ ही लेटेस्ट का स्वैग भी होना चाहिए.”

गौरतलब है कि सीरीज के सभी फोन ए18 चिपसेट के साथ आते हैं और पिछले चिपसेट की तुलना में बहुत तेज़ हैं. फोन धूल और पानी से बचाव करता है. इसके लिए आईपी68 रेटिंग के साथ आते हैं और कंपनी का कहना है कि ये सेट 6 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक रह सकता है. आईफोन 16 सीरीज में 2एक्स टेलीफोटो ज़ूम के साथ एक नया 48-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और बेहतर लो-लाइट परफॉर्मेंस के लिए तेज़ एफ/1.6 अपर्चर है. इसका 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी बेहतर है, जो शार्प, ब्राइट तस्वीरों के लिए 2.6 गुना ज़्यादा रोशनी देता है. प्रो मॉडल में 48-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है.

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी सुबह-सुबह पहुंचे करनाल, अमेरिका में घायल हुए युवक के परिवार से की मुलाकात

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital