Bharat Express DD Free Dish

चांदनी महल इलाके में मकान की छत गिरी, छह लोग दबे, मां-बेटे की मौत

दिल्ली: चांदनी महल इलाके में मकान की छत गिरने से 2 की मौत, 6 घायल – सेंट्रल दिल्ली के चांदनी महल इलाके में आज सुबह तकरीबन 4:45 पर 50 गज के एक घर की छत गिर गई जिसमें एक परिवार के ही 6 लोग दब गए। दमकल को सूचना दी गई जिसके बाद टीम मौके पर भेजी गई। दमकल के मुताबिक इन 6 लोगों में से 2 लोगों की मौत हो गई जिनमें एक महिला और एक बच्चा है जबकि चार बच्चों को घायल हालत में एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती किया गया है।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read