Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

गुजरात: भूपेंद्र पटेल के 16 मंत्रियों को मिली नई जिम्मेदारी, जिलों के बनाए गए प्रभारी

गुजरात: भूपेंद्र पटेल के 16 मंत्रियों को मिली नई जिम्मेदारी, जिलों के बनाए गए प्रभारी – विधानसभा चुनावों में भारी जीत के बाद गुजरात में नए मंत्रिमंडल के गठन के कुछ दिनों बाद मंत्रियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. नए दायित्वों में राज्य के प्रत्येक जिले में सुव्यवस्थित प्रशासन और उच्च स्तरीय पर्यवेक्षण के लिए ‘जिला प्रभारी’ के रूप में जिले का स्वतंत्र प्रभार और जिम्मेदारी शामिल है. इसी कड़ी में गृह राज्यमंत्री हर्ष सांघवी को वडोदरा और गांधीनगर की जिम्मेदारी दी गई है. वित्त, ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल्स कानू देसाई को सूरत और नवसारी का प्रभारी बनाया गया है, जबकि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ऋषिकेश पटेल को अहमदाबाद, खेड़ा और आनंद का प्रभारी बनाया गया है. कृषि मंत्री राघवजी पटेल को राजकोट और जूनागढ़ और उद्योग एमएसएमई मंत्री बलवंतसिंह राजपूत को साबरकांठा और बनासकांठा का प्रभार दिया गया. जिन अन्य मंत्रियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है, उनमें कुंवरजी बावलिया (पोरबंदर, देवभूमि द्वारका), मुलुभाई बेरा (जामनगर और सुरेंद्रनगर), कुबेर डिंडोर (दाहोद और पंचमहल), भानुबेन बाबरिया (भावनगर और बोटाड), जगदीश विश्वकर्मा (मेहसाणा और पाटन) शामिल हैं. पुरुषोत्तम सोलंकी को (अमरेली और गिर सोमनाथ) की जिम्मेदारी मिली है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital