Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

राजस्थानः कांग्रेस के प्रभारी रंधावा जयपुर पहुंचे

राजस्थानः कांग्रेस के प्रभारी रंधावा जयपुर पहुंचे – कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार की रात जयपुर पहुंच गए. हवाई अड्डे पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा तथा अन्य नेताओं ने रंधावा की अगवानी की. रंधावा बुधवार को जयपुर में बिड़ला सभागार में पार्टी की राज्य इकाई के अधिवेशन में भाग लेंगे. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और अन्य नेता भी शामिल होंगे. पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि पार्टी के स्थापना दिवस पर होने वाले अधिवेशन में मंत्री, विधायक, पार्टी के पदाधिकारी और अन्य नेता हिस्सा लेंगे. रंधावा का यहां कुछ और कार्यक्रमों में भी शामिल होने का कार्यक्रम है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital