Bharat Express DD Free Dish

जयपुर: धार्मिक ग्रंथों के पन्ने जलाने पर दो समुदायों में हिंसक झड़प, जमकर हुई पत्थराजी, 3 गिरफ्तार

जयपुर: धार्मिक ग्रंथों के पन्ने जलाने पर दो समुदायों में हिंसक झड़प, जमकर हुई पत्थराजी, 3 गिरफ्तार – राजस्थान की राजधानी जयपुर में मामूली बात को लेकर दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प की सूचना है. यह घटना जयपुर के बेनीवाल कांटा इलाके की बताई जा रही है. ताजा अपडेट यह है कि ​बेनीवाल कांटा इलाके में दो समुदायों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई है. इस दौरान गाड़ियों के शीशे तोड़े गए हैं. आसपास के मकानों को नुकसान पहुंचाया गया है. दो समुदायों के बीच झड़प की इस घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. फिलहाल, हालात काबू में हैं और शांति बनी हुई है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read