Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू, इलाके की घेराबंदी

Jammu-Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर में चुनावी माहौल के बीच शनिवार को कुलगाम के आदिगाम देवसर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है.

Dipesh Thakur Edited by Dipesh Thakur

Jammu-Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर में चुनावी माहौल के बीच शनिवार को कुलगाम के आदिगाम देवसर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है. दो आतंकियों के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है. जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए 1 अक्टूबर को वोटिंग होगी.

कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स पोस्ट में इसकी जानकारी दी. बताया, “कुलगाम के आदिगाम देवसर इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है. पुलिस और सुरक्षा बल काम पर लगे हुए हैं. आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी.”

सुरक्षाबलों को मिली थी खुफिया जानकारी

जानकारी के अनुसार, आतंकवादियों की मौजूदगी को लेकर सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली थी. सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया. सुरक्षा बल जैसे ही संदिग्ध स्थान पर पहुंचे, आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिससे बाद मुठभेड़ शुरू हो गई.

आपको बताते चलें, हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच कई मुठभेड़ हुई हैं, इनमें कई आतंकवादी मारे गए हैं. 15 सितंबर को कठुआ जिले के बानी इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी.

जम्मू के अन्य क्षेत्रों में फैल रही आतंकी गतिविधियां

पहले आतंकी गतिविधियां पुंछ और राजौरी जिलों तक ही सीमित थी. लेकिन, अब ये जम्मू के अन्य क्षेत्रों में फैल रही हैं. चिनाब घाटी, उधमपुर और कठुआ में भी आतंकी सक्रिय हैं. आतंकवादी वाहनों पर घात लगाकर हमला कर रहे हैं और ग्रेनेड, कवच-भेदी गोलियों के साथ-साथ एम4 असॉल्ट राइफलों का भी इस्तेमाल कर रहे हैं.

कश्मीर में लगातार चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियानों ने आतंकवादियों को पहाड़ों की ओर धकेल दिया है, जहां वह छिप जाते हैं और सुरक्षा बलों पर हमले करने के लिए सही समय का इंतजार करते हैं.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के रंगपुरी इलाके में पिता ने अपनी 4 दिव्यांग बेटियों के साथ की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital