Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

एक छोटी सी डिवाइस की वजह से मिली करोड़ों की चोरी हुई Ferrari, जानें क्या है पूरा मामला

भूलने की बीमारी न लगे इसके लिए व्यक्ति हर वो काम करता है, चाहे वो बादाम खाना हो या सुबह टहलने जाना और व्यायाम करना. लेकिन हम आपको बताएंगे कि इस भूलने की बीमारी के कारण एक शख्स ने अपने 5 करोड़ रूपए बचा लिए.

Prashant Rai Edited by Prashant Rai

बॉलीवुड में एक फिल्म आई थी ‘गजनी’ जिसने कमाई करने में भारत की बहुत फिल्मों को पीछे छोड़ दिया था, इस फिल्म में आमिर खान मुख्य कलाकार थे, जिनके सिर में चोट लगने के कारण भूलने की बीमारी थी. हालांकि वो अपने शरीर पर तमाम निशान बनाकर याद कर लेते थे लेकिन हर इंसान तो ऐसा नहीं कर सकता.  इस भूलने की बीमारी न लगे इसके लिए व्यक्ति हर वो काम करता है, चाहे वो बादाम खाना हो या सुबह टहलने जाना और व्यायाम करना. लेकिन हम आपको बताएंगे कि इस भुलक्कड़पन के कारण एक शख्स ने अपने 5 करोड़ रूपए बचा लिए.

अमेरिका के Connecticut राज्य में एक घटना घटी जिसमें एक व्यक्ति की फरारी को चोरों ने उठा लिया, उस कार की कीमत 575,000 डॉलर (4,82,48,595 रुपये) थी. जिसके बाद उक्त फरारी के मालिक को याद आया कि उसके एयरपॉड्स उसी कार में हैं जो चोरी हो चुकी थी. यह घटना 16 सितंबर को ग्रीनविच, कनेक्टिकट में घटी. उसके बाद एप्पल की फाइंड माई तकनीक की वजह से इसका पता लगाया गया. एप्पल के Find My tracking फीचर का उपयोग करते हुए वहां की पुलिस ने एक गैस स्टेशन पर फरारी कार को बरामद कर लिया लेकिन इतनी देर में चोर वहां से फरार हो चुके थे.

इसलिए पीड़ित अपने एयरपॉड्स को कार में छोड़कर एक रक्षक बन गया. अगर ये AirPods नहीं होते तो कार को ट्रैक करना इतना आसान नहीं होता. सिर्फ Apple ही नहीं, अब Google भी अपनी फाइंड माई डिवाइस तकनीक पर काम कर रहा है और अपने नेटवर्क को मजबूत कर रहा है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital