Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Amethi Murder Case: अमेठी में दलित शिक्षक, उनकी पत्नी और 2 बेटियों की गोली मारकर हत्या

Amethi Murder Case: अमेठी जिले के गौरीगंज में एक दलित शिक्षक सुनील कुमार, उनकी पत्नी पूनम और दो मासूम बेटियों की देर शाम गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई. इस बीच शवों का पोस्टमार्टम जारी है.

amethi murder case

अमेठी शिक्षक मर्डर केस.

Amethi Teacher Murder Case: अमेठी जिले के गौरीगंज में एक दलित शिक्षक सुनील कुमार, उनकी पत्नी पूनम और दो मासूम बेटियों की देर शाम गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई. हत्या को लेकर पूरे इलाके में कई तरह की बातें कही जा रही हैं इस बीच शवों का पोस्टमार्टम जारी है.

गौरीगंज में तीन डॉक्टरों का पैनल शवों का पोस्टमार्टम कर रहा है. वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है. पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मृतकों के परिजन और पुलिस बल मौजूद हैं.

घर में घुसकर की गई थी हत्या

इस पूरे मामले में देर रात चंदन वर्मा के खिलाफ धारा 103-1 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया. जानकारी के अनुसार, 18 अगस्त को रायबरेली में मृतक की पत्नी पूनम का चंदन के साथ विवाद हुआ था. बताया जा रहा है कि, बदमाशों ने रात के समय सरकारी शिक्षक सुनील कुमार के घर में घुसकर उन्हें ,उनकी पत्नी और दो मासूम बेटियों को गोली मारकर हत्या कर दी थी.

एक ही परिवार के चार लोगों की मौत की खबर से इलाके में दहशत का माहौल है. बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही सुनील कुमार को रायबरेली के ऊंचाहार से अमेठी ट्रांसफर हुआ था. बदमाशों के गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाके में लोग घबरा गए. वारदात के बाद स्थानीय लोग सुनील कुमार, उनकी पत्नी और दोनों बच्चियों को सीएचसी सिंहपुर लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया.

सीएम योगी ने व्यक्त की संवेदना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान ले अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने और दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने का आदेश दिया है. सीएम योगी ने घटना पर शोक जाहिर करते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा, “जनपद अमेठी में हुई घटना घोर निंदनीय और अक्षम्य है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. दुख की इस घड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है. इस घटना के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, उन पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई होगी.”



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital