Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

PM Modi Maharashtra Visit: PM मोदी ने की पोहरादेवी मंदिर में पूजा, बंजारा महिलाओं ने ऐसे किया उनका स्‍वागत

पीएम मोदी ने अपने थाणे और वर्धा दौरे के दौरान महाराष्‍ट्र में अनेक परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. उन्‍होंने पोहरादेवी में जगदंबा माता मंदिर में दर्शन किए. संत सेवालाल महाराज और संत रामराव महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की.

PM Modi Welcomed By Banjara Women

PM Modi Maharashtra Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्‍ट्र में हजारों करोड़ रुपए की लागत वाली विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. उन्‍होंने वाशिम से महाराष्ट्र दौरे की शुरुआत की. वाशिम में PM मोदी ने बंजारा विरासत म्यूजियम का उद्घाटन किया.

पोहरादेवी के जगदंबा माता मंदिर में पीएम मोदी ने पूजा-अर्चना की और पारंपरिक ढोल बजाया. इसके बाद उन्होंने संत सेवालाल महाराज और संत रामराव महाराज की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की. जब वे वर्धा पहुंचे तो वहां बंजारा समुदाय की महिलाओं ने PM मोदी का स्वागत किया. उन्‍होंने वीणा भाटिया से भी मुलाकात की, जो जनसंघ के दिनों से पार्टी के लिए काम कर रही हैं.

पीएम मोदी ने आज ठाणे का भी दौरा किया. ठाणे में उन्होंने 32,800 करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.

बंजारा समुदाय की महिलाओं ने पीएम मोदी को पुष्प भेंट किए.
PM ने जगदंबा माता मंदिर में पूजा की
PM मोदी ने वाशिम के पोहरादेवी के जगदंबा माता मंदिर में पूजा की.
PM मोदी ने वाशिम के पोहरादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद नगाड़ा बजाया.
PM मोदी ने वाशिम के पोहरादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद नगाड़ा बजाया.
PM मोदी ने संत सेवालाल महाराज और संत रामराव महाराज की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की.
PM मोदी ने संत सेवालाल महाराज और संत रामराव महाराज की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की.
वीणा भाटिया से PM मोदी की मुलाकात, वे जन-संघ के दिनों से पार्टी के लिए काम कर रही हैं.
वीणा भाटिया से PM मोदी की मुलाकात, वे जन-संघ के दिनों से पार्टी के लिए काम कर रही हैं.
बंजारा विरासत म्यूजियम में बंजारा कलाकारों ने PM मोदी के सामने परफॉर्म किया.
बंजारा विरासत म्यूजियम में बंजारा कलाकारों ने PM मोदी के सामने परफॉर्म किया.

अधिकारियों के मुताबिक, PM मोदी ने महाराष्ट्र में कुल 56,000 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाले डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स की शुरुआत कराई.

उन्होंने वाशिम में करीब 23,300 करोड़ रुपए की कृषि और पशुपालन क्षेत्र से जुड़ी योजनाओं की शुरुआत की. इसके अलावा उन्‍होंने एक कार्यक्रम में आज पीएम-किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त भी जारी की. वाशिम के बाद PM मोदी शाम करीब 4 बजे ठाणे गए.

ठाणे में पीएम मोदी ने 32,800 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital