Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

आप सांसद संजय अरोड़ा के घर ईडी की रेड, मनीष सिसोदिया बोले- ‘मोदी ने अपने तोता-मैना को फिर खुला छोड़ा’

ED Raid: प्रवर्तन निदेशायल यानी ईडी आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के जालंधर स्थित घर छापेमारी कर रही है. इस बीच दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीए मनीष सिसोदिया ने मोदी सरकार पर हमला बोला है.

ed

ED Raid on AAP MP Sanjeev Arora: प्रवर्तन निदेशायल यानी ईडी आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के जालंधर स्थित घर छापेमारी कर रही है. ईडी की छापेमारी को लेकर दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मोदी सरकार पर हमला बोला है. सिसोदिया ने कहा- ‘आज फिर मोदीजी ने अपने तोता-मैना को खुला छोड़ दिया है.’

फर्जी केस बनाने में लगी हुई हैं एजेंसियां: मनीष सिसोदिया

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा- आज सुबह से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा जी के घर ईडी वाले रेड डाल रहे हैं. उन्होंने आगे लिखा- ‘पिछले दो सालों में इन्होंने अरविंद केजरीवाल के घर रेड कर दिया, मेरे घर रेड कर दिया, संजय सिंह के घर रेड कर दिया, सत्येंद्र जैन के घर रेड कर दिया… कहीं कुछ नहीं मिला. लेकिन, पूरी शिद्दत के मोदीजी की एजेंसियां एक के बाद एक फर्जी केस बनाने में लगी हुई हैं. आम आदमी पार्टी को तोड़ने के लिए यह लोग किसी भी हद तक जाएंगे. लेकिन, कोशिश कितनी भी कर ले, आम आदमी पार्टी वाले ना रुकेंगे, ना बिकेंगे, ना डरेंगे.’

मनीष सिसोदिया ने बीजेपी को घेरा

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के घर हुए ईडी की छापेमारी के बाद संजय सिंह ने बीजेपी को घेरा है. उन्होंने कहा- आप सांसद संजीव अरोड़ा के घर ईडी वाले पहुंचे हैं. मोदी जी की फर्जी केस बनाने वाली मशीन 24 घंटे आम आदमी पार्टी के पीछे पड़ी हुई है. एससी ने भी कई बार इसको लताड़ा कि झूठे केस बनवाना बंद करो, लेकिन फिर भी ईडी को समझ नहीं आ रहा. उन्होंने आगे कहा कि ये एजेंसियां कोर्ट को नहीं मानती, सिर्फ अपने आका की मानती हैं. लेकिन, मोदी जी का अहंकार आम आदमी पार्टी के नेताओं के हौंसले के सामने बिल्कुल फेल है.

संजीव अरोड़ा के घर क्यों हो रही है छापेमारी

संजीव अरोड़ा के घर छापेमारी को लेकर ईजी का कहना है कि उनका अपना व्यापार है और उन्होंने फ्रॉड करके जमीन एलॉट करवाई थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital