Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, आरोपी पिछले 25-30 दिनों से कर रहे थे इलाके की रेकी

Baba Siddique Murder Case: एनसीपी नेता बाबा सिद्दकी मर्डर केस मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि आरोपी ऑटो से घटनास्थल पर पहुंचे थे. साथ ही पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपियों का कनेक्शन बिश्नोई गैंग से है.

Baba Siddique

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस.

Baba Siddique Murder Case Update: मुंबई में एनसीपी (NCP) नेता बाबा सिद्दकी मर्डर केस मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पूछताछ में आरोपियों ने खुद को बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है. साथ ही इस बात का भी खुलासा हुआ है कि हमले की योजना 25-30 दिनों से बनाई जा रही थी. इतना ही नहीं, हमले को लेकर आरोपी उस इलाके की लगातार रेकी कर रहे थे, जहां बाबा सिद्दकी का आना-जाना हो रहा था.

25-30 दिनों से हो रही थी बाबा सिद्दकी की रेकी

मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, क्राइम ब्रांच का दावा है कि बाबा सिद्दकी हत्या मामले में पकड़े गए दोनों आरोपियों ने पूछताछ के क्रम में बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा किया है. दोनों ही आरोपी बीते 25-30 दिनों से इलाके की रेकी कर रहे थे. तीनों आरोपी ऑटो से बांद्रा ईस्ट में उस स्थान पर गए थे जहां गोली चलाई गई. सूत्रों के मुताबिक, तीनों आरोपी बाबा सिद्दकी पर गोली चलाने से पहले कुछ देर घटनास्थल पर उनका इंतजार करते रहे. वहीं, दूसरी ओर पुलिस को यह भी संदेह है कि कोई और भी आरोपियों को जानकारी मुहैया करा रहा था.

कहां रहने वाले हैं दोनों गिरफ्तार आरोपी

बता दें कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों के नाम धर्मराज कश्यप और करनैल सिंह है. आरोपी धर्मराज उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया जाता है जबकि, करनैल सिंह हरियाणा का रहने वाला है. इसके अलावा एक अन्य संदिग्ध फरार है, जिसकी तलाश में मुंबई पुलिस जुटी हुई है. पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital