Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पाकिस्‍तानियों को नहीं मिल रहा UAE का वीजा, जिनके पास कागजात नहीं, वे निकाले जाएंगे; जानें क्या बोले PAK राजदूत

UAE में 50% लोग भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के हैं. जिन लोगों के पास सही दस्‍तावेज नहीं हैं या जिनके पास कागजात पूरे नहीं हैं, उन्‍हें वहां से अब डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू होगी. कई देशों के लोगों को वीजा पाने में मुश्किलें आने लगी हैं.

यूएई का वीजा पाने में पाकिस्तानियों को करनी पड़ रही मशक्कत

UAE visa for Pakistanis: संयुक्‍त अरब अमीरात (UAE) अपने यहां वीजा नियमों में बदलाव करने जा रहा है. साथ ही वहां अवैध तरीके से रह रहे विदेशी नागरिकों को डिपोर्ट किया जाएगा. जिन लोगों के पास सटीक दस्‍तावेज नहीं होंगे या जिनसे जुड़ी वीजा संबंधी शिकायतें होंगी, वे यूएई से वापस उनके अपने देशों में भेजे जाएंगे.

यूएई में पाकिस्‍तान, भारत और बांग्‍लादेश समेत कई एशियाई देशों के लाखों लोग रहते हैं. काफी लोग वहां बिना दस्‍तावेजों के भी रह रहे हैं, ऐसे लोगों के लिए यूएई सरकार ने 1 सितंबर 2024 से दो महीने तक के लिए एमनेस्‍टी (माफी) स्‍कीम शुरू की है. इस स्‍कीम के दायरे में आने वाले लोग यूएई की कानूनी कार्रवाई से बच सकेंगे. बहरहाल, यूएई स्थित पाकिस्‍तान एंबेसी पर पाकिस्‍तानियों की लंबी लाइनें देखी जा रही हैं.

प्रवासी पाकिस्‍तानियों में हड़कंप मचा

प्रवासी पाकिस्‍तानियों में हड़कंप मचा हुआ है, क्‍योंकि UAE की एमनेस्‍टी स्‍कीम खत्‍म होने में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं. वहां 1 नवंबर के बाद अवैध तरीके से रह रहे लोगों पर छापे पड़ेंगे, और उनकी एंट्री पर स्‍थाई प्रतिबंध भी लगाया जाएगा. पाकिस्‍तानी मीडिया में इस वक्‍त UAE से संबंधित खबरें छाई हैं, बताया जा रहा है कि पाकिस्तानियों को UAE का वीजा मिलना मुश्किल हो गया है. बहुत सारे पाकिस्तानी इसकी शिकायत कर रहे हैं. यहां तक कि पाकिस्‍तान के सेलिब्रिटीज और कारोबारियों को भी वीजा नहीं मिल पा रहा है.

pAKISTAN EMBASSY UAE
यूएई में पाकिस्तान के राजदूत फ़ैसल नियाज़ तिरमिज़ी

इस बीच UAE में पाकिस्तान के राजदूत फैसल नियाज तिरमिजी का बयान आया है, उन्‍होंने पाकिस्‍तानियों को UAE जाने में आ रही दिक्‍कतों पर बात की. उन्‍होंने भी कहा कि पाकिस्तानियों को UAE का वीजा हासिल करने में काफी दिक्‍कतें आ रही हैं. जिसके पीछे की वजह, UAE के नए नियम और अवैध प्रवासियों की संख्‍या बढ़ना बताई जा रही है. पाकिस्‍तानियों को वर्क वीजा और विजिट वीजा, दोनों में दिक्कतें आ रही हैं. ये भी कहा जा रहा है कि वीजा के लिए यूएई में अब स्पॉन्सर का होना जरूरी है.

uae-dubai-tourist-visa
यूएई की सरकार वीजा संबंधी सख्ती बरत रही है.

भारत और बांग्‍लादेश के लोग भी परेशान

पाकिस्तानी राजदूत फैसल नियाज तिरमिजी ने कहा कि UAE का वीजा हासिल करने में सिर्फ पाकिस्तानियों को ही दिक्कतें नहीं हो रहीं, बल्कि हिंदुस्तानियों को भी मशक्कत करनी पड़ रही है. उन्‍होंने कहा, “UAE के बारे में पहले आपको यह बात जाननी होगी कि यूएई की 50% आबादी में सिर्फ 3 देशों के लोग हैं. वो देश हैं— हिंदुस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश. एक बात ये भी सामने आ रही है कि वहां लोकल आबादी महज 12% है, और 88% लोग वहां बाहर के हैं.”

pakistan workforce in uae
पिछले कुछ सालों में यूएई में आबादी बहुत तेज़ी से बढ़ी है.

15-20 सालों में तेजी से बढ़ी इनकी तादाद

बकौल फैसल नियाज, “UAE की एडमिनिस्ट्रेशन इस बात पर जोर दे रही है कि उनके यहां अब अवैध प्रवासी न रहें. जो अवैध तरीके से वहां पहुंचे हैं, ​उन्हें डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. पिछले कुछ वर्षों में वहां विदेशियों की तादाद तेजी से बढ़ी है. यूएई इस समस्या से निपटना चाहता है. 15-20 सालों में भारत-पाकिस्तान के लोगों की आबादी काफी बढ़ गई है. अरब में इनका सबसे बड़ा वर्क-फोर्स है.”

यूएई में पाकिस्तान के राजदूत
यूएई में पाकिस्तान के राजदूत

‘शर्मिंदगी की वजह बनने से अच्छा बैन लगे’

एक न्यूज चैनल से बातचीत में पाकिस्तानी राजदूत बोले, “हमारे देश के लोगों को अगर वीजा पाना है तो उनके पास रिटर्न टिकट भी होने चाहिए, होटल बुकिंग होने चाहिए और 3000 दिरहम भी होने चाहिए. वे (पाकिस्तानी )जो चेहरे से लग रहे हैं कि उनके पास न वर्क वीजा है..और न वे विदेशी टूरिस्ट्स की तरह वहां पैसा खर्च करने जा रहे हैं. बल्कि किसी और मकसद से जा रहे हैं तो उन पर बैन लगाना चाहिए. ऐसा न हो कि UAE में कोई किसी क्राइम में पकड़ लिया जाए.”


‘सभी लोग अपने दस्तावेज सही करवा लें’

यूएई के हालिया कदम पर पाकिस्तानी राजदूत ने कहा, “मुझे लगता है कि UAE में क्राइम रेट और कुछ अन्य विवादों के कारण वीजा में सख़्ती बरती गई है. जिसके बाद हमने इस मामले को UAE के सामने उठाया है.” उन्‍होंने कहा कि हमने अपने लोगों से भी अपील की है अगर कोई ऐसा व्यक्ति है जो बिना पूरे कागजात के UAE में रह रहा हो, या वहां जाना चाहता हो, तो वह अपने दस्तावेज ठीक कर ले. इसके लिए 31 अक्‍टूबर तक का टाइम है.

यूएई में पाकिस्‍तान के काफी लोग अवैध तरीके से रह रहे हैं.
यूएई में पाकिस्‍तान के काफी लोग अवैध तरीके से रह रहे हैं.

सोशल मीडिया अकाउंट पर भी रखी जा रही निगरानी

पाकिस्‍तानी न्‍यूज चैनल पर दिखाई जा रही खबरों के मुताबिक, पाकिस्‍तान से UAE जाने वाले लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी निगरानी रखी जा रही है. वीजा न मिलने के पीछे सही कागजात न होने के अलावा, कुछ और वजहें भी हैं, इनमें भीख मांगने के लिए आने वाले लोग और राजनीतिक रूप से ज्‍यादा सक्रिय लोग शामिल हैं.

यह भी पढ़िए: Zakir Naik ने पाकिस्तान में महिलाओं के बारे में ऐसा क्या बुरा बोल दिया



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital