Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Russia Ukraine War: 200 से अधिक मिसाइलें दागने के बाद रूस ने नए साल पर कीव में किए ड्रोन हमले, यूक्रेन ने भी दिया जवाब

रूस कई महीनों से यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बना रहा है, बिजली स्टेशनों को नष्ट कर रहा है.

Russia Ukraine War

फाइल फोटो

Edited by Nitish Pandey

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध को लगभग एक साल होने वाला है, लेकिन दोनों देशों (Russia Ukraine War) के बीच अभी भी जंग जारी है. इस बीच रूस को यूक्रेनी ड्रोन हमले में नुकसान पहुंचा है. नए साल पर कीव और पूर्वी यूक्रेन के कुछ हिस्सों पर रूसी ड्रोन हमले हुए. रविवार की देर रात कीव के साथ-साथ खार्किव, डोनेट्स्क, निप्रॉपेट्रोस और जापोरिज्जिया में हवाई हमले के सायरन बजाए गए. उक्रेइंस्का प्रावदा की रिपोर्ट में कीव के गवर्नर ओलेक्सी कुलेबा के हवाले से बताया गया है कि हमला आधी रात से कुछ देर पहले शुरू हुआ. ईरानी निर्मित ड्रोन महत्वपूर्ण बुनियादी सुविधाओं को निशाना बना रहे थे. बीबीसी ने बताया कि कीव की सेना ने सोमवार को दोपहर 1 बजे के बाद ताजा हमलों की चेतावनी जारी की.

टेलीग्राम सोशल मीडिया साइट पर इसने घोषणा की, कीव पर हवाई हमला, राजधानी में हवाई अलर्ट जारी है. शहर के सैन्य प्रशासन के प्रमुख सेर्ही पोपको ने लोगों से आश्रय स्थलों में रहने को कहा है. कीव के मेयर विटाली क्लिट्सको ने शहर के उत्तरपूर्वी डेसन्यांस्की जिले में एक विस्फोट की सूचना दी. बीबीसी ने मेयर के हवाले से कहा, 19 वर्षीय एक घायल को राजधानी के देसन्यांस्की जिले में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ये भी पढ़ें: America And China: बाल-बाल बचे अमेरिकी और चीनी सेना के विमान, दोनों के बीच महज 10 फीट की दूरी, US ने ड्रैगन को दी चेतावनी

राष्ट्र के नाम अपने रात्रिकालीन वीडियो संबोधन में राष्ट्रपति ब्लादिमिर जेलेंस्की ने रविवार को कहा कि वर्ष की पहली रात में 45 लोगों को मार गिराया गया. उन्होंने कहा, 12 ईरानी ड्रोन को मार गिराने के लिए हमारी थल सेना की वायु रक्षा का आभार. रविवार की रात हुए हमले में कीव में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई.

ये भी पढ़ें: Singapore: सिंगापुर में आग लगने से एक भारतीय नागरिक की मौत, इससे पहले भी हो चुका है इस तरह का हादसा

गौरतलब है कि रूस कई महीनों से यूक्रेन (Russia Ukraine War) के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बना रहा है, बिजली स्टेशनों को नष्ट कर रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital