Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

BRICS Summit: पीएम मोदी ब्रिक्स समिट के लिए रूस रवाना, चीन के साथ हो सकती है द्विपक्षीय वार्ता

BRICS Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स (BRICS Summit) के लिए 2 दिवसीय दौरे पर रूस के लिए रवाना हो चुके हैं. पीएम मोदी चीन के साथ द्विपक्षीय बैठक कर सकते हैं.

pm modi russia visit

प्रधानमंत्री मोदी.

BRICS Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स (BRICS Summit) के लिए 2 दिवसीय दौरे पर रूस के लिए रवाना हो चुके हैं. रूस के कजान शहर में आयोजित होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन लेकर दुनिया की नजर इस बात पर है कि पीएम मोदी किन-किन देशों के प्रमुखों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. बता दें कि ब्रिक्स समिट 22-23 अक्टूबर को होने वाली है.

पीएम के रूस दौरे को लेकर रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री कजान में ब्रिक्स सदस्य देशों के समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लेंगे. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि इस सम्मेलन में आर्थिक सहयोग, जलवायु परिवर्तन और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने पर जोर रहेगा.

चीन के साथ हो सकती है द्विपक्षीय वार्ता

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के साथ संभावित बैठकों के विषय में पूछे जाने पर विनय कुमार (रूस में भारत के राजदूत) ने बताया कि इसके लेकर अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन द्विपक्षीय बैठकों के एजेंडे पर भी काम चल रहा है. उन्होंने कहा- पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठकों पर विचार किया जा रहा है’.

रूस में भारतीय राजदूत विनय कुमार ने यह भी बताया कि ‘इसके लिए अभी इंतजार करना होगा कि कौन सी बैठकें अंत में तय की जाती हैं. यह मीटिंग रूस और यूक्रेन के बीच बीते 20 महीनों से चल रहे युद्ध के साथ मिडिल ईस्ट में बिगड़ते संघर्ष के बीच हो रही है.’

कब बना था ब्रिक्स?

ब्रिक्स की स्थापना साल 2006 में हुई थी, जिसमें मुख्य रूप से ब्राजील, रूस, भारत और चीन (BRIC) शामिल थे. लेकिन, साल 2010 में दक्षिण अफ्रीका को सदस्य देश के रूप में स्वीकार किए जाने के बाद इसका नाम बदलकर ‘बिक्स’ (BRICS) कर दिया गया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital