Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दिवाली पर 40 साल बाद गुरु-शुक्र का महासंयोग, मां लक्ष्मी रहेंगी 4 राशियों पर मेहरबान

Diwali 2024 Samsaptak Yog: ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से इस साल की दिवाली बेहद खास है. दिवाली पर 40 साल बाद गुरु-शुक्र की महायुति के समसप्तक योग बनेगा, जो चार राशियों के लिए अत्यंत शुभ और लाभकारी है.

Diwali 2024 Samsaptak Yog

लक्ष्मी पूजा का महत्वपूर्ण दिन

Diwali 2024 Samsaptak Yog: दिवाली का पावन पर्व आने वाला है. पंचांग के अनुसार, इस साल दिवाली का त्योहार गुरुवार, 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा. दिवाली के दिन प्रदोष काल में धन की देवी मां लक्ष्मी, प्रथम पूज्य गणेश, धन के देवता कुबेर और विद्या की देवी मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है. ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के मुताबिक, इस बार की दिवाली बेहद खास है.

दरअसल दिवाली के दिन वृषभ राशि में गुरु और शुक्र ग्रह की माहायुति से समसप्तक योग का दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है. ऐसे इस बार दिवाली पर बनने वाला दुर्लभ समसप्तक योग चार राशियों के लिए बेहद शुभ और लाभकारी है. आइए जानते हैं कि दिवाली पर 40 साल बाद बनने वाला यह दुर्लभ समसप्तक योग किन राशियों की किस्मत संवारेगा.

मेष राशि

दिवाली पर गुरु और शुक्र के महासंयोग से बनने वाला दुर्लभ संयोग मेष राशि के लिए अत्यंत खास है. इस खास योग के शुभ प्रभाव से मेष राशि जुड़े जातकों के जीवन से दरिद्रता दूर हो जाएगी. जीवन में गजब का आर्थिक सुधार होगा. नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को अच्छा ऑफर मिलेगा. अच्छे काम मिलेंगे. मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी. घर-परिवार खुशहाल रहेगा.

वृषभ राशि

दिवाली के दिन वृषभ राशि में गुरु और शुक्र की युति से समसप्तक योग बनेगा. यह समसप्तक योग इस राशि से जुड़े जातकों के लिए अत्यंत खास है. समसप्तक योग वृषभ राशि के जातकों के जीवन में खुशियों का संचार करेगा. प्रॉपर्टी खरीदने के लिए यह समय अनुकूल साबित होगा. घर-परिवार में धन और पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी. पैतृक संपत्ति से लाभ होगा. व्यापार करने वालों को अप्रत्याशित धन लाभ होगा. कारोबार में गजब का उछाल देखने को मिलेगा. पहले किये हुए निवेश का अच्छा रिटर्न मिलेगा.

यह भी पढ़ें: दिवाली के दिन भूलकर भी ना करें ये 10 गलतियां, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज!

धनु राशि

इस राशि से संबंधित जातकों को दिवाली के दिन लाभ ही लाभ होगा. जीवन की तमाम परेशानियां खत्म होंगी. किसी बड़े उद्योगपति से लाभ का योग बनेगा. व्यापार में अटका हुआ धन प्राप्त होगा. नौकरी में प्रमोशन का योग है. सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी. कारोबार में जबरदस्त धन लाभ होगा. साझेदारी वाले व्यापार से आर्थिक लाभ का प्रबल योग है. दोस्तों के सहयोग से बड़ा लाभ हो सकता है. धन को लेकर चल रही मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा. नौकरीपेशा जातकों को अच्छा उपहार मिलेगा.

वृश्चिक राशि

इस बार की दिवाली वृश्चिक राशि वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. गुरु ग्रह के शुभ प्रभाव से समाज में मान-सम्मान मिलेगा. शुक्र देव की कृपा के परिणामस्वरूप अप्रत्याशित धन लाभ होगा. नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति का लाभ मिलेगा. अगर कोई नया व्यापार शुरू करेंगे तो उससे गजब का धन लाभ होगा. धन लाभ के लिए समय अनुकूल है.

यह भी पढ़ें: दिवाली के दिन गलती से भी ना करें इन चीजों का दान, घर में छा जाएगी दरिद्रता!



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest