Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बज्म-ए-सहाफ़त: ‘अपनी बातों को रखने में नहीं होना चाहिए डर’, उर्दू कॉन्क्लेव में बोलीं प्रियंका कक्कड़

भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क की उर्दू टीम की ओर से राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में उर्दू पत्रकारिता पर आधारित ‘बज्म-ए-सहाफ़त’उर्दू कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया. जिसमें कई जाने-माने हस्तियों ने शिरकत की.

Bharat Express Urdu Conclave

Bharat Express Urdu Conclave: भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क की उर्दू टीम की ओर से राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में उर्दू पत्रकारिता पर आधारित ‘बज्म-ए-सहाफ़त’उर्दू कॉन्क्लेव का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में पत्रकारिता, शिक्षा और राजनीति से जुड़ी तमाम दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं. इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने भी शिरकत की.

इस कॉन्क्लेव में अपनी बातों को रखते हुए उन्होंने कहा कि उर्दू अन्य भाषाओं के जैसे ही काफी महत्वपूर्ण भाषा है. उन्होंने उदाहरण के तौर पर बताया कि उत्तर प्रदेश में एफआईआर उर्दू में दर्ज होती है. दिल्ली में भी दर्ज होने वाली एफआईआर में तमाम शब्द उर्दू के उपयोग किये जाते हैं.


ये भी पढ़ें- बज़्म-ए-सहाफ़त: “बोलने की जितनी आजादी भारत में है, दुनिया के किसी भी देश में नहीं”, उर्दू कॉन्क्लेव में बोले ग्रुप मैनेजिंग एडिटर राधेश्याम राय


उन्होंने आगे कहा कि उर्दू को मजबूत करने के लिए सबसे पहले हमे खुद को मजबूत करना चाहिए. बिना किसी डर और खौफ के हम अपने आवाज को रखना होगा. अपनी बातों को रखने के लिए डर नहीं होना चाहिए, उर्दू काफी अच्छी भाषा है. उर्दू के लिए हमें मिलकर काम करना चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital