Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

रोहतक-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन में विस्फोट के बाद लगी आग, चार यात्री घायल

विस्फोट रोहतक स्टेशन से ट्रेन के खुलने के तुरंत बाद सांपला स्टेशन के पास हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक हुए विस्फोट के कारण अफरा-तफरी मच गई और ट्रेन को तुरंत रोकना पड़ा.

Train
Vikash Jha Edited by Vikash Jha

रोहतक-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन में सोमवार को विस्फोट होने से चार यात्री घायल हो गए. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि चारों घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा, “रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है. उनके साथ दिल्ली से आई फोरेंसिक टीम भी है, ताकि विस्फोट कैसे हुआ, इस बारे में आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा सकें.”

उन्होंने बताया कि विस्फोट रोहतक स्टेशन से ट्रेन के खुलने के तुरंत बाद सांपला स्टेशन के पास हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक हुए विस्फोट के कारण अफरा-तफरी मच गई और ट्रेन को तुरंत रोकना पड़ा.

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि विस्फोट की वजह प्लास्टिक बैग में बड़ी मात्रा में सल्फर और पोटाश हो सकता है, जिसे एक यात्री ले जा रहा था, जो गलती से आग पकड़ गया और ट्रेन के अंदर विस्फोट हो गया. एक अधिकारी ने बताया कि अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं और ट्रेन के अंदर विस्फोट कैसे हुआ, इसकी जांच चल रही है.

ये भी पढ़ें- ‘जॉकी की टी-शर्ट…एडिडास के मोजे और 4 हजार का लॉरियल शैंपू’, ऑब्जर्वर के खर्चे सुनकर EC भी हैरान, जानें पूरा मामला

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital