Bharat Express DD Free Dish

दिवाली पर मंदिर में दीया जलाने गए थे भाई-बहन, सड़क किनारे मिला दोनों का शव; परिवार में पसरा मातम

UP Crime News: सहारनपुर में सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में भाई-बहन का शव मिलने से कोहराम मच गया है. कहा जा रहा है दोनों भाई बहन के शरीर की हड्डियां टूटी हुई हैं.

Dipesh Thakur Edited by Dipesh Thakur

UP Crime News: जनपद सहारनपुर में सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में भाई-बहन का शव मिलने से कोहराम मच गया है. कहा जा रहा है दोनों भाई बहन के शरीर की हड्डियां टूटी हुई हैं. आंशका जताई जा रही है कि दोनों की तांत्रिक क्रिया को लेकर हत्या हुई है.

स्थानीय पुलिस ने जताई दुर्घटना से मौत की आशंका

वहीं, स्थानीय पुलिस द्वारा आशंका जताई जा रही है सड़क दुर्घटना में दोनों की मौत हुई होगी. पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने टायरों के साक्ष्य लिए हैं. वहीं, भाई-बहन के शव को पुलिस ने कस्टडी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतकों की पहचान देव (11) और माही (9) के तौर पर हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों भाई बहन दीपावली के पर्व पर गांव के बाहर स्थित एक मंदिर में दीया जलाने के लिए गए थे. जब काफी समय बीतने के बाद भी बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी.

वहीं, दोनों बच्चों का शव करीब रात 12 बजे सड़क किनारे मिला. ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. वहीं, बच्चों की मौत की खबर जैसे ही गांव में फैली घटना स्थल पर लोगों का जमावड़ा लग गया.

ग्रांमीणों का शक तांत्रिक क्रिया पर

ग्रामीणों ने शक जताया है कि दोनों बच्चों की हत्या तांत्रिक विधि से की गई है. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है कि वह इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है.

पुलिस के अनुसार, देखने में ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों बच्चे सड़क दुर्घटना के शिकार हुए होंगे. चूंकि, बच्चों के शरीर की हड्डी टूटी हुई है. ऐसे में बच्चों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या की असली वजह सामने आ पाएगी.

एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read