Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

करनाल में थार चालक ने मोटरसाइकिल सवार को लगभग एक किलोमीटर तक घसीटा, पुलिस जांच में जुटी

Haryana News: करनाल में एक तेज रफ्तार थार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद कार चालक बाइक सवार और उसकी मोटर साइकिल को अपनी कार में फंसा कर काफी दूर तक घसीटता रहा.

Haryana News

करनाल में थार चालक ने बाइक सवार को लगभग एक किलोमीटर तक घसीटा.

Dipesh Thakur Edited by Dipesh Thakur

Haryana News: करनाल में एक तेज रफ्तार थार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी. इसके बाद कार चालक बाइक सवार और उसकी मोटर साइकिल को अपनी कार में फंसा कर काफी दूर तक घसीटता रहा. घटना शहर के अस्पताल चौक के निकट हुई.

थार चालक बाइक को घसीटने के बाद कार सहित मौके से फरार हो गया. घटना होने के बाद आसपास के कुछ युवकों ने थार का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह नेशनल हाईवे पर बाइक को छोड़कर भाग निकला. घटना में बाइक सवार युवक को गंभीर चोटें आई हैं.

बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त

घटना की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है, लेकिन अब तक थार चालक की पहचान नहीं हो पाई है, न ही उस जीप में अन्य कौन लोग सवार थे. बाइक सवार की हालत गंभीर बताई जा रही है, और उसकी स्प्लेंडर बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है.

पुलिस ने बताया कि उन्होंने एक वीडियो भी देखा है, जिसमें थार बाइक को घसीटते हुए दिख रही है. इलाके में थार चालक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और आगे की कार्रवाई के लिए प्रयास कर रही है.

एक महिला भी बाल-बाल बची

प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, “यह व्यक्ति थार कार से शहर के सेक्टर 13 की तरफ से आ रहा था. इससे पहले उसकी कार से टक्कर लगने से एक महिला भी बाल-बाल बची थी. इसके बाद कार चालक ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारी और भगाता हुआ ले गया. मोटरसाइकिल कार के अगले हिस्से में फंस गई थी. बाइक को घसीटते हुए कार चालक ने बैरिकेडिंग भी तोड़ दी. इसके अलावा उसने एक रिक्शा चालक को भी टक्कर मार दी.“

पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया, “अभी-अभी डायल 112 पर मिली जानकारी के बाद हम मौके पर पहुंच गए हैं. हादसे को लेकर हम आईओ को मौके पर बुला रहे हैं. आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मैंने मोटरसाइकिल के घसीटते हुए वीडियो देखी है. उसका बहुत बुरा हाल है.”



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital