Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

चीन के झुहाई में कार ने भीड़ को रौंदा, 35 लोगों की मौत, 43 घायल

चीन के झुहाई शहर में एक भीषण कार एक्सीडेंट की घटना सामने आ रही है. स्पोर्ट्स सेंटर में एक ड्राइवर ने अपनी कार को वहां पर मौजूद भीड़ पर दौड़ा दी, इस घटना में लगभग 35 लोगों के मारे जाने की खबर है. वहीं 43 अन्य लोग घायल हो गए.

China Road Accident

चीन के झुहाई शहर में एक 62 वर्षीय तलाकशुदा व्यक्ति द्वारा भीड़ में कार घुसा देने की घटना में कई लोगों की जान चली गई, जबकि दर्जनों घायल हो गए. बताया जा रहा है कि संदिग्ध ने कार को भीड़ के बीच में ले जाकर दुर्घटना को अंजाम दिया. इसके बाद उसने चाकू से खुद को नुकसान पहुंचाने की भी कोशिश की. हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत उसे काबू में कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा.

झुहाई पुलिस ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह एक सुनियोजित हमला था या एक दुर्घटना. घटना के मकसद को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है, और जांच जारी है.

सड़क पर बिछ गईं लाशें

घटना इतनी भयावह थी कि सड़क पर दूर-दूर तक लाशें बिछी हुई थीं. बड़ी संख्या में लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि घायल लोग मदद के लिए चीखते-पुकारते नजर आए. घटना के बाद लोगों में अफरातफरी मच गई और दहशत का माहौल बन गया. चीन की पुलिस ने बाद में चालक को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की जा रही है.

एयरशो की मेजबानी कर रहा है शहर

झुहाई शहर में हुए इस हादसे से वहां के लोग सक्ते में हैं. आपको बता दें कि चीन का यह शहर फिलहाल वहां के मशहूर एयरशो की मेजबानी कर रहा है, और इस दौरान हुए इस हादसे ने एयरशो के आयोजन पर भी सवाल खड़े किए हैं. पुलिस मामले की तह तक जाने की कोशिश में जुटी हुई है.

–भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital