Urdu Conclave 2026

AR Rahman और पत्नी सायरा बानो ने लिया तलाक, 29 साल बाद टूटा रिश्ता, फैंस को लगा तगड़ा झटका

AR Rahman Divorce: ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने शादी के 29 साल बाद पत्नी सायरा से अलग होने का फैसला कर लिया है. इस खबर के बाद फैंस को काफी तगड़ा झटका लगा है.

Decision of divorce taken after 29 years of marriage

शादी के 29 साल बाद लिया तलाक का फैसला

AR Rahman Divorce: देश के मशहूर म्यूजिक कंपोजर और ऑस्कर विजेता AR Rahman ने अपनी जिंदगी के सबसे बड़े फैसले से सबको चौंका दिया है. संगीतकार ने अपनी पत्नी सायरा बानो के साथ 29 साल की शादी को खत्म करने का फैसला कर लिया है. रहमान और सायरा के वकील ने पब्लिक स्टेटमेंट जारी कर इस बात की जानकारी दी है.

पत्नी के मुताबिक वो इस रिश्ते में काफी दर्द से गुजर रही थीं जिसे संभाल पाना उनके लिए बेहद मुश्किल हो गया है. इसलिए उन्होंने इस शादी को तोड़ने का फैसला किया है. इस खबर से फैंस को काफी गहरा सदमा लगा है. ऐसे में आइए आपको बताते हैं इसकी वजह क्या है?

एआर रहमान ने पोस्ट किया शेयर

तलाक की घोषणा के बाद एआर रहमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट जारी किया जिसमें उन्होंने लिखा हमें उम्मीद थी कि हम 30 साल पूरे कल लेंगे लेकिन सभी चीजें अपना अंत लेकर आती हैं. फिर भी इस बिखराव में हम अर्थ तलाशते हैं. दोस्तों इस समय में दयालुता दिखाने के लिए और हमारी निजता का सम्मान करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद.

एआर रहमान से क्यों तलाक ले रहीं सायरा

एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा के वकील ने पब्लिक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कई सालों के निकाह के बाद सायरा ने अपने पति एआर रहमान से अलग होने का फैसला लिया है. ये कदम उनके रिश्ते में बड़े तनाव के बाद उठाया गया है. हालांकि दोनों के बीच गहरा प्यार था, लेकिन मुश्किलों और तनावों ने ऐसा अंतर पैदा कर दिया है जिसे इस समय कोई भी पक्ष ठीक करने में सक्षम नहीं है. सायरा ने ये साफ किया कि ये फैसला दर्द और पीड़ा के कारण लिया गया है. वो इस कठिन समय में लोगों से प्राइवेसी और समझ की अपील करती हैं क्योंकि वो अपने जीवन के इस चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रही हैं.

ये भी पढ़ें: Taarak Mehta के सेट पर ‘जेठालाल’ और असित मोदी संग झगड़े को लेकर हुआ ये बड़ा खुलासा, Dilip Joshi ने तोड़ी चुप्पी बताया पूरा सच

कपल के है तीन बच्चे

एआर रहमान और सायरा के तीन बच्चे हैं एक का नाम खतीजा है दूसरे का नाम रहीमा और तीसरे का नाम अमीन है. जीवन के इस मुश्किल वक्त और फैसले में तीनों ही पेरेंट्स को सपोर्ट कर रहे हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पिता के पोस्ट को री-शेयर किया है. खतीजा रहमान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि हम सबसे रिक्वेस्ट करते हैं कि इस मुश्किल वक्त में हमारी प्राइवेसी की रिस्पेक्ट करें. हमें समझने के लिए थैंक्यू.

कब हुई थी दोनों की शादी

एआर रहमान और सायरा बानो की शादी 1995 में हुई थी. रहमान ने बताया कि उनकी शादी मां ने तय की थी. दोनों के बीच कुछ मतभेद थे लेकिन इसके बावजूद वो अपने रिश्ते को अच्छे से निभा रहे थे. एक इंटरव्यू में रहमान ने कहा था सच कहूं तो मेरे पास पत्नी ढूंढने का समय नहीं था लेकिन मुझे एहसास था कि ये शादी करने का सही समय है. मैं 29 साल का था तो मैंने अपनी मां से कहा मेरे लिए दुल्हन ढूंढो.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read